मेष राशि – मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें।
वृषभ राशि – नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्चों में बढ़ोतरी से भी परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि – आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु कारोबार में अधिक परिश्रम से परेशान हो सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि – अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग का सानिध्य मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।
सिंह राशि – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य बनेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि - मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
तुला राशि – बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि – किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
धनु राशि - व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि – आलस्य की अधिकता हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि – आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मीन - आय के नए स्रोत वकिसति होंगे। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us