अडाणी ग्रुप के तीन शेयरों में लगातार भारी गिरावट, आज भी लगा लोअर सर्किट... आगे क्या होगा ?

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
अडाणी ग्रुप के तीन शेयरों में लगातार भारी गिरावट, आज भी लगा लोअर सर्किट... आगे क्या होगा ?

NEW DELHI. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों की हालात खराब हो गई थी, हालांकि अब बिकवाली शुरू हो गई है। अडाणी ग्रुप के तीन शेयरों में तो आज (21 फरवरी) फरवरी तक गिरावट का सिलसिला जारी है। जिसका असर गौतम अडाणी की नेटवर्थ पर भी पड़ा। वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट से 26वें पायादान पर पहुंच गए हैं, जबकि ठीक एक माह पहले 24 जनवरी को अडाणी तीसरे नंबर पर काबिज थे।



हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद बिखर गए शेयर



अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ही अडानी ग्रुप के सभी शेयर्स बिखर गए हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में अडाणी ग्रुप के तीन शेयरों को छोड़कर बाकी ते शेयरों में तेजी देखी गई। जिसमें अडाणी पोर्ट, अडाणी विल्मर, अडाणी इंटरप्राइजेज, अडाणी पावर और अंबुजा सीमेंट के शेयरों में थोड़ी रिकवरी आई ​है, लेकिन अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी टोटल गैस के शेयरों में 21 फरवरी तक गिरावट का दौर जारी है।



ये भी पढ़ें...






इए जानते हैं, गिरावट वाले शेयरों के हाल




  • अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 21 फरवरी को 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 830.70 रुपए पर बंद हुआ।  पिछले एक माह में ये शेयर 70 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। छह माह में इस शेयर पर 76 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,236.75 रुपए रहा है।


  • अडाणी टोटल गैस का शेयर गिरकर 876.80 रुपए पर पहुंच चुका है। पिछले एक माह में यह शेयर 77 फीसदी से ज्यादा टूटा है। मंगलवार (21 फरवरी) को भी इस शेयर में लोअर सर्किट लगा। पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने 4000 रुपए के उच्चतम स्तर को भी छुआ था।  

  • अडाणी ग्रीन इनर्जी के शेयर भी प्रतिदिन टूट रहे हैं। मंगलवार (21 फरवरी) को भी शेयर 5 फीसदी गिरावट के साथ 567.40 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक माह में ​यह शेयर भी 70 फीसदी गिरा है। जबकि इस शेयर का ऑल टाइम हाई 3050 रुपए था। पिछले 6 महीने में  अडाणी ग्रीन के शेयर 77 फीसदी तक टूटे।



  • रिपोर्ट में कहा था, अडाणी ग्रुप के शेयर 85 परसेंट ओवरवैल्यूड



    जाहिर है, हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट में लिखा गया कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 85 फीसदी तक ओवरवैल्यूड हैं। जिसके बाद से ही शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडाणी ग्रुप को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हुआ है। इस गिरावट की वजह से गौतम अडाणी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। परिणाम यह हुआ कि फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में गौतम अडाणी लुढ़क कर 26वें पायदान पर पहुंच गए, जबकि आज से ठीक एक माह पहले गौतम अडाणी चौथे नंबर पर थे। 


    अडानी ग्रुप शेयर अडानी शेयर गिरावट Adani Share Fall Adani Group Share Adani Group हिंडनबर्ग रिपोर्ट Hindenburg report अडाणी ग्रुप
    Advertisment