/sootr/media/post_banners/14c87265e0d3db38509445286dc8f481de39842a7353ad460ce3f48637352150.jpeg)
RAIPUR. करीब दो महीने बाद नए साल का आगमन होगा। इसकी तैयारी भी अभी से शुरू हो गई है। दरअसल, केंद्र के बाद अब प्रदेश सरकार ने भी 2023 के लिए अवकाशों की घोषणा कर दी है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 2023 में 17 सार्वजनिक अवकाश होंगे। वहीं, गणतंत्र दिवस, महाशिव रात्रि, होली, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, ईद-उल-फितर, बुद्ध पूर्णिमा, बकरीद, मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, गांधी जयंती, दशहरा, गुरुनानक दिवस और क्रिसमस को इसमें शामिल किया गया है। अगले साल दिवाली, कबीर जयंती और छठ पूजा समेत 12 छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी।
2023 के सामान्य अवकाश
सामान्य अवकाश मां शाकांभरी जयंती और छेरछेरा, गणतंत्र दिवस, महाशिव रात्र, होली, भक्त माता कर्मा जयंती, राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, आंबेडकर जयंती, ईद-उल -फितर, बुद्ध पूर्णिमा, बकरीद, मोहर्रम, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, मिलाद-उन-नबी, गांधी जयंती, दशहरा, गुरुनानक जन्म दिवस, गुरु घासी दास जयंती, क्रिसमस पर मिलेगा।
ऐच्छिक अवकाश की ये है पूरी सूची
इसी तरह साल 2023 में 48 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे। इनमें माता सावित्री बाई फूले जयंती, लुई ब्रेल का जन्मदिवस, राजिम भक्तिन माता जंयती, विश्व हिंदी दिवस, मकर संक्राति, शहीद गैंद सिंह शहादत दिवस, नेता सुभाष चंद्र बोस जयंती, बसंत पंचमी और परमेश्वरी जयंती हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, होलिका दहन, शब ए बारात, भाई दूज, वीरांगना अवंति बाई का बलिदान दिवस, गुड़ी-पड़वा, चैतीचंद, हाटकेश्वर जयंती, धरती पूजा खद्दी पर्व, वैशाखी, सेन जयंती को शामिल किया है। जमात उल विदा, परशुराम जयंती, शंकराचार्य जयंती, छत्रसाल जंयती और महाराणा प्रताप जयंती, महेश नवमी, रथयात्रा, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस ऐच्छिक अवकाश की सूची में हैं। डॉ. खूबचंद बघेल जयंती, पारसी नववर्ष, नाग पंचमी, ओणम, हलछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, नवा खाई, ढोल ग्यारस, अनंत चतुदर्शी, प्राण नाथ जयंती, सर्व पितृमोक्ष अमावस्या, दशहरा महानवमी, महर्षि वाल्मिकी जयंती हैं।
महाराजा अजमोद देव जयंती, टेकचंद महाराज का समाधि उत्सव, कुवांर पूर्णिमा करम पर्व, करवां चौथ व्रत, डॉ. सैयदाना साहब का जन्मदिन, दिवाली दक्षिण भारतीय, दिवाली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा, भाई दूज नामदेव जयंती ऐच्छिक अवकाश रहेंगे। गुरु तेग बहादुर शहीदी पर्व, शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस और दत्तात्रेय जयंती शामिल हैं। नव वर्ष और पोंगल रविवार को पड़ेंगे। हजरत अली साहब का जन्मदिन, राजिम मेला माघ पूर्णिमा, संत रविदास जन्म दिवस, छत्रपति शिवाजी जयंती, गुहा निषाद राज जयंती, श्रीमद वल्लाभाचार्य जयंती, विश्व कर्मा जयंती ऐच्छिक अवकाश रहेंगे। अग्रसेन जयंती, दशहरा महाअष्टमी, भगवान सहस्त्र बाहू जयंती, शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस भी रविवार को पड़ेंगे।