/sootr/media/post_banners/b4c2305324aa590acf25594540bc2ca6d5beb1e9ee74e3e0a6e3f2141e70cd32.jpeg)
याज्ञवल्क्य मिश्रा, RAIPUR. पूर्व ब्यूरोक्रेट अमन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती यास्मिन सिंह आज दो घंटे के लिए ईओडब्लू/एसीबी कार्यालय आए थे।उस दौरान उनके साथ उनके वकील भी मौजूद थे। एसीबी/ईओडब्लू के कार्यालय में अमन सिंह अपनी पत्नी यास्मिन सिंह के साथ उच्च न्यायालय के अग्रिम जमानत आदेश को फर्निश कराने पहुंचे थे। अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में अपराध दर्ज किया गया है।
EOW/ACB में नहीं लिया बॉन्ड, बोले- गिरफ्तारी की ही जरूरत नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह न्यायालय के निर्देशानुसार बॉन्ड पेपर लेकर पहुंचे थे, लेकिन खबरें हैं कि ईओडब्लू कार्यालय में उनका बॉन्ड पेपर नहीं लिया गया।अमन सिंह के अधिवक्ता विवेक शर्मा ने बताया है कि, अधिकारियों द्वारा यह कहा गया कि गिरफ्तारी की ही आवश्यकता नहीं है, इसलिए बॉन्ड पेपर नहीं लेंगे। इस बॉन्ड पेपर के ना लेने से अमन सिंह के केस स्टेट्स पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्हें अग्रिम जमानत मिली हुई है। अमन सिंह के अधिवक्ताओं के पास लिखित में इओडब्लू/एसीबी के अधिकारियों का यह जवाब मौजूद है।
यह खबर भी पढ़ें
भाजपा सरकार के दौरान अमन सिंह प्रमुख सचिव रह चुके हैं
मंगलवार को जब अमन सिंह ईओडब्ल्यू कार्यालय पेश होने पहुंचे थे जो दो घंटे बाद लौट गए। प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के दौरान अमन सिंह प्रमुख सचिव रह चुके हैं। ईओडब्ल्यू में दर्ज आय से अधिक संपत्ति के केस में पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है। करीब दस दिन पहले कोर्ट ने इस केस में फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आदेश जारी किया गया है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, सरकार उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में थी।