कल रायपुर से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी शंखनाद, पार्टी ने किया है छत्तीसगढ़ की सभी सीटों में उम्मीदवार उतारने का ऐलान

author-image
एडिट
New Update
कल रायपुर से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी शंखनाद, पार्टी ने किया है छत्तीसगढ़ की सभी सीटों में उम्मीदवार उतारने का ऐलान



Raipur.छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दबदबा कम करने इस बार सभी पार्टियां पूरा दमखम झोकने के लिए तैयारी कर रही हैं। प्रदेश में कांग्रेस, बीजेपी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी शंखनाद करने की तैयारी कर ली है। इसी को लेकर कल यानी 5 मार्च को राजधानी रायपुर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक सभा को संबोधित करने आ रहे है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभा सीटों में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। 







दिल्ली और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़





आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद अब छत्तीसगढ़ में दबदबा बनाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में दिल्ली के नेताओं का लगातार आना जाना लगा हुआ है। वहीं प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने भी पूरा छत्तीसगढ़ का दौरा कर लिया है। जिसके बाद अब दिल्ली के सीएम और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी शंखनाद करने रायपुर पहुंच रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार और बीजेपी दोनों के लिए खतरे की घंटी बन सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है जिसके तहत आगामी चुनाव से पहले तक पार्टी की दिशा तय हो चुकी है। अब देखने वाली बात है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस को आम आदमी पार्टी कितना नुकसान पहुंचाएंगी।





दिल्ली और पंजाब के सीएम करेंगे सभा को संबोधित





आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश की आम आदमी पार्टी ने विशाल रैली की तैयारियां पूरी कर ली है। राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के सामने जोरा मैदान में अरविंद केजरीवाल संवाद करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश के कोने कोने लोग अरिवंद केजरीवाल को सुनने आएगे।





पिछली सरकारों ने काम के नाम पर किया दिखावा- आप





दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही आम आदमी पार्टी का कहना है कि अब प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसान की समस्या, आदिवासियों का हक और जनसुरक्षा के लिए विस्तार से काम करेगी। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 सालों में सिर्फ काम के नाम पर दिखावा किया है। लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है, कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है। इसके उदहारण रोज देखने सुनने को मिल रहे है। 







कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा उत्साह- संजीव झा





प्रदेश कार्यकर्ता संवाद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रायपुर आ रहे है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा किया जा रहा है।  संजीव झा का कहना है कि हमारे शीर्ष नेतृत्व का रायपुर आगमन और प्रदेश कार्यकर्ता संवाद आप छत्तीसगढ़ के लिए 2023 विधान सभा की तैयारी को और मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही इससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन भी होगा।



Raipur News रायपुर न्यूज Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ Aam Admi party Chhattisgarh cm bhagwant maan मुख्यमंत्री भगवंत मान