छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी, देश विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति, कुमार विश्वास कहेंगे रामायण कथा

author-image
Harmeet
New Update
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी, देश विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति, कुमार विश्वास कहेंगे रामायण कथा










Raipur. छत्तीसगढ़ में बड़ा रामायण महोत्सव होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के संस्कृति विभाग ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में हिस्सा लेने देश विदेश से भी कलाकार छत्तीसगढ़ आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक आयोजन में कंबोडिया और इंडोनेशिया के कलाकार  भी शामिल होने वाले हैं। इन दोनों देशों के रामायण मंडली से जुड़े कलाकार अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति देंगे। रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा महोत्सव की तैयारियों को लेकर लगातार अधिकारियों से चर्चा के साथ- साथ अपडेट ले रहे हैं। वहीं इस आयोजन के समापन में कवि कुमार विश्वास भी रामायण कथा कहते हुए नजर आने वाले हैं।



12 राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति



आने वाले 1 जून से 3 जून तक रायगढ़ में होने वाले रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ समेत 12 अन्य राज्यों के मानस मंडलियों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुति देने वाले हैं। 

बताया जा रहा है कि इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति भी की जानी है। रामायण के विभिन्न प्रसंगों के साथ साथ हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ और केलो आरती का भी आयोजन भी किया जाएगा।




कैसी रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा




छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में देश विदेश के कलाकार शामिल होने जा रहे हैं। इस राष्ट्रीय महोत्सव की शुरुआत 1 जून को की जाएगी जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद 1 जून को ही दोपहर 3 बजे से देश विदेश से आए रामायण मंडली अपनी प्रस्तुति देना शुरु करेगी। 1 जून की ही शाम को इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी। वहीं दूसरे दिन 2 जून को दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियां फिर से प्रस्तुति देना शुरु करेंगी और  शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का समापन 3 जून को किया जाएगा। जिसमें दोपहर 3 बजे रामायण मंडली की प्रस्तुति और शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा, जिसके बाद प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी।


रायगढ़ न्यूज Raigarh News छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव छत्तीसगढ़ रामायण महोत्सव रायगढ़ में कवि कुमार विश्वास Chhattisgarh News Chhattisgarh Ramayan Mahotsav Chhattisgarh National Ramayana Festival Kavi Kumar Vishvas in Raigarh
Advertisment