छत्तीसगढ़ में विधायक के ''थप्पड़ कांड'' के बाद बैंककर्मियों की हड़ताल जारी, पैसा निकालने पहुंचे हितग्राहियों लौटे खाली हाथ

author-image
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में विधायक के ''थप्पड़ कांड'' के बाद बैंककर्मियों की हड़ताल जारी, पैसा निकालने पहुंचे हितग्राहियों लौटे खाली हाथ




Surguja. रामानुजगंज विधानसभा से विधायक बृहस्पति सिंह का बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं। वहीं इसका खामियाजा दूसरे दिन  बैंक हितग्राहियों को भुगतना पड़ रहा है। थप्पड़ कांड के बाद से ही लगातार जिला सहकारी बैंक के  कर्मचारी दो दिनों से  हड़ताल पर है। बैंक में आने वाले हितग्राहियों के साथ-साथ बैंक का काम भी ठप्प हो चुका हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के 5 बैंकों में ताला बंद कर कर्मचारी FIR की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बंद होने से करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपयों के लेनदेन का नुकसान हुआ है। 



बढ़ रही हितग्राहियों की समस्या



रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह पर आरोप है कि उन्होने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन इसका असर हितग्राहियों पर पड़ रहा है, दो दिनों से बैंक के लेनदेन बंद है। बताया जा रहा है कि बैंक में करीब डेढ सौ करोड़ रुपयों का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही बैंक बंद कर कर्मचारी विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ़ FIR की मांग कर रहें हैं। बैंक के हितग्राही सूरज यादव ने बताया कि विधायक ने मारपीट की थी जिसके कारण बैंक बंद है। मकान बनवाने के लिए पैसा निकालने आया था। यहां आने पर बैंक बंद होने की जानकारी मिली है। 

साथ ही बैंक के हितग्राही रामविलास रजवाड़े ने कहा कि मेरी मां को गढ़वा अस्पताल में भर्ती किया हूं संकट के समय के लिए जो पैसा जोड़ा था उसको निकालने आया हूं। लेकिन हड़ताल है तो पैसा नहीं निकल पा रहा है। पैसा नहीं निकलेगा तो परेशानी हो जाएगी। 50 हजार रुपए अकाउंट में जमा है।



क्या है पूरा मामला?



प्रदेश में 4 अप्रैल को वीडियो वायरल हुआ जिसमें रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह बैंक कर्मचारियों को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं।  इसके बाद रामानुजगंज विधानसभा से विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए आईजी को ज्ञापन भी सौंपा है। बैंककर्मियों को थप्पड़ मारने के मामले में विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगा।


रामानुजगंज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल जारी है Ramanujganj Bank employees strike continues MLA Brihaspati Singh रामानुजगंज न्यूज़ सरगुजा न्यूज Ramanujganj News विधायक बृहस्पति सिंह छत्तीसगढ़ न्यूज Surguja News Chhattisgarh News