नाइट कर्फ्यू पर MP के अफसर: कोरोना को कैसे पता सुबह 5 बजे बिल में घुसना है, कार्रवाई

author-image
एडिट
New Update
नाइट कर्फ्यू पर MP के अफसर: कोरोना को कैसे पता सुबह 5 बजे बिल में घुसना है, कार्रवाई

अलीराजपुर. यहां की SDM लक्ष्मी गामड (SDM Laxmi Gamad on night curfew)) ने नाइट कर्फ्यू का मजाक (joke on night curfew) उड़ाया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट कर सरकार के फैसले पर तंज कसते हुए लिखा कि 'कोरोना को कैसे पता चलता होगा कि रात को 11 बज गए तो बाहर निकलना है और सुबह 5 बजते ही बिल में घुसना है? अगर आपको पता चल जाए तो मुझे भी बताना।'

जिला प्रशासन ने लिया एक्शन

गामड़ की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेकर शो-काज नोटिस जारी कर गामड से सफाई मांगी है। ADM ने बताया कि जांच परिणाम के बाद अगली कारवाई की जाएगी। अगर सरकार अफसर ही सरकार के फैसलों का मजाक उड़ाने लगे तो जनता में जो संदेश जाता है, वो ठीक नहीं है। 

MP में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

मध्यप्रदेश में 30 दिसंबर को पिछले 24 घंटे में कोरोना (MP Corona cases) के 72 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले इंदौर (Indore) में 55 नए केस मिले हैं। कोरोना के रोकने के लिए मध्यप्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। सरकार के इस फैसले का प्रदेश में मजाक उड़ाया जा रहा है, क्योंकि प्रदेश के मंत्री बेमास्क बड़े कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

ADM SDM Laxmi Gamad night curfew TheSootr नाइट कर्फ्यू का मजाक joke on night curfew SDM Laxmi Gamad on night curfew mp corona cases Indore