MP में नए वैरिएंट का खतरा! जबलपुर आई साउथ अफ्रीका की महिला लापता, हड़कंप मचा

author-image
एडिट
New Update
MP में नए वैरिएंट का खतरा! जबलपुर आई साउथ अफ्रीका की महिला लापता, हड़कंप मचा

जबलपुर आई साउथ अफ्रीका (South africa Women in jabalpur) की महिला स्वास्थ्य विभाग की ट्रेसिंग में नहीं आ रही है। 18 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से महिला जबलपुर आई थी। प्रशासनिक अमला महिला की तलाश में जुटा है। महिला अफ्रीका के बोत्सवाना (Botswana) की है। दरअसल, कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) साउथ अफ्रीका में ही मिला है। इसके सबसे पहले केस अफ्रीका की लैंडलॉक कंट्री बोत्सवाना में ही सामने आए थे। जिसने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में जबलपुर आई महिला की कोई जानकारी नहीं मिलने से मध्यप्रदेश में इसका खतरा मंडरा सकता है। इस कारण भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है।

तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

18 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से महिला खुमो ओरीमेट सेलिन जबलपुर आई थी। रविवार को प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद हेल्थ विभाग (jabalpur health department) ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउस में महिला की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। प्रशासन ने महिला की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

एयर इंडिया (Air India) ने कल तक जानकारी शेयर करने की बात कही है। अगर किसी को महिला से संबंधित जानकारी हो तो वह इन नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं। डॉ. प्रियंक दुबे-9111007776, डॉ. विभोर हजारी-9039095222 और डॉ. विवेक ठाकुर-8962548384।

सभी यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एयर इंडिया से उस प्लाइट के सभी यात्रियों का ब्यौरा मांगा है। डिटेल्स मिलने के बाद हेल्थ विभाग सभी यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजेगा। महिला की तलाश कर उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।

रविवार को MP में 18 केस

हेल्थ विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को प्रदेश में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 10 मामले इंदौर में मिले हैं। वहीं, भोपाल में 6 और रायसेन में 2 संक्रमित मिले हैं। 

Omicron botswana South African women missing TheSootr जबलपुर आई साउथ अफ्रीका की महिला MP में नए वैरिएंट का खतरा South africa Women in jabalpur