वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, शमी का सत्ता और विराट-अय्यर के शतक

Rahul Garhwal | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, शमी का सत्ता और विराट-अय्यर के शतक
वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, शमी का सत्ता और विराट-अय्यर के शतक

भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। शमी ने 7 विकेट लिए और विराट-अय्यर ने शतक लगाए।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाए। शमी मैन ऑफ द मैच रहे।

चौथी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री

भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1983, 2003 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी।

भारत ने दिया था 398 रन का टारगेट

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 398 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई।

वनडे में विराट कोहली की 50वीं सेंचुरी

F-_f7yfboAAIEGy.jpeg
F-_f7yfboAAIEGy.jpeg

विराट कोहली ने वनडे करियर की 50वीं सेंचुरी लगाई। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में मौजूद थे। उनके सामने विराट ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके खुशी जताई।

शमी के 7 विकेट, श्रेयस अय्यर का शतक

मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 70 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। मोहम्मद शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए।

ओपनर्स की विस्फोटक शुरुआत

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने विस्फोटक ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ने 50 गेंदों में 71 रन जोड़े। मजबूत शुरुआत के बाद भारत 397 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 128 गेंदों में 163 रन की पार्टनरशिप की।

विलियमसन और मिचेल की दमदार साझेदारी

कीवी टीम ने 32 ओवर में 219 रन बना लिए थे। विलियमसन और मिचेल तीसरे विकेट के लिए 181 रन जोड़ चुके थे। वे टारगेट की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन शमी ने 33वें ओवर में विलियमसन को आउट करके पार्टनरशिप को तोड़ दिया। इसके बाद भारत ने मैच में वापसी कर ली।

Tags:
  • World Cup
  • वर्ल्ड कप
  • India in the World Cup final
  • India defeated New Zealand
  • India won in the semi-finals
  • वर्ल्ड कप फाइनल में भारत
  • भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
  • सेमीफाइनल में भारत जीता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा