वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का शानदार जीत से आगाज, इंग्लैंड पर भारी पड़ गए कॉनवे और रचिन, डिफेंडिंग चैंपियन को 9 विकेट से हराया
BP Shrivastava | Oct 05, 2023, 24:00 IST
वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का शानदार जीत से आगाज, इंग्लैंड पर भारी पड़ गए कॉनवे और रचिन, डिफेंडिंग चैंपियन को 9 विकेट से हराया
पिछले बार के फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार जीत से आगाज किया। अहमदाबाद में गुरुवार को खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. पिछले बार के फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार जीत से आगाज किया। अहमदाबाद में गुरुवार, 5 अक्टूबर को खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड के लिए धुरंधर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (152) और रचिन रवींद्र (123) ने शतक जमाए और दोनों नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड ने 283 रनों का टारगेट 36.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
पहले ही मैच में कॉनवे और रचिन की नाबाद सेंचुरी
अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला गया। इस मुकाबले में एक नहीं बल्कि 2-2 शतकवीर मिले। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने 83 जबकि रचिन रवींद्र ने 82 गेंदों पर शतक जमाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने इसका जश्न भी जबर्दस्त अंदाज में मनाया। दोनों ने 273 रनों की नाबाद साझेदारी की।
कॉनवे और रचिन का धमाल
283 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का पहला विकेट विल यंग (0) के रूप में पारी के दूसरे ओवर में गिरा, जिन्हें सैम करेन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ऐसे जमे कि लक्ष्य ही छोटा लगने लगा। दोनों ने अपने शतक पूरे किए और वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी साझेदारी बना डाली। कॉनवे ने 83 जबकि रचिन ने 82 गेंदों पर सेंचुरी। कॉनवे ने 121 गेंदों पर 19 चौके और 3 छक्के लगाकर 152 रन बनाए और नाबाद लौटे। रचिन रवींद्र ने 96 गेंदों पर 123 रनों की अपनी नाबाद पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े।
इंग्लैंड के जो रूट ने बनाए 77 रन
इससे पहले इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए। जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रनों का योगदान दिया। नंबर-3 पर उतरे रूट ने 86 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड के पेसर मैट हेनरी ने 3 विकेट लिए, जबकि मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को 2-2 विकेट मिले।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari