वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रन से हराया
The Sootr CG | Oct 07, 2023, 24:00 IST
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रन से हराया
बेस डी लीडे (4 विकेट, 67 रन) ऑलराउंड प्रदर्शन के वाबजूद नीदरलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में 81 रन से हार का सामना करना पड़ा।
स्पोर्ट्स डेस्क. बेस डी लीडे (4 विकेट, 67 रन) ऑलराउंड प्रदर्शन के वाबजूद नीदरलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में 81 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 286 रन बनाए, जवाब में नीदरलैंड टीम 41 ओवर में 205 रन पर ढेर हो गई।
रिजवान और शकील ने जमाई हाफ सेंचुरी
किस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान (68) और सऊद शकील (68) के अर्धशतकों की बदौलत 286 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रनों ही ढेर हो गई। नीदरलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले बेस डी लीडे ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। लीडे ने पहले 4 विकेट लिए और फिर 67 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा ओपनर विक्रमजीत सिंह ने भी अर्धशतक जमाया।
विक्रमजीत और डी लीडे के बीच 70 रन की पार्टनरशिप
पाकिस्तान से मिले 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर मैक्स ओडाड सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कॉलिन एकरमैन एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए। एकरमैन पूरी तरह से सेट हो चुके थे, लेकिन इफ्तिखार की गेंद पर स्वीप खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 21 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए।
इसके बाद विक्रमजीत सिंह और बेस डी लीडे ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। विक्रमजीत 67 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। विक्रम को शादाब खान ने पवेलियन भेजा। इसके बाद नीदरलैंड की टीम लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
हारिस रऊफ ने एक ओवर में दो विकेट लेकर पलटा मैच
तेजा निदामनुरू 05, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 00, साकिब जुल्फिकार 10 और रॉल्फ वन डर मर्व 04 रन बनाकर आउट हुए। 120 पर दो विकेट से नीदरलैंड का स्कोर 133 पर 5 हो गया। यानी 12 रन में तीन विकेट गंवा दिए। हारिस रऊफ ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच पाक की झोली में डाल दिया। हालांकि, एक छोर से बेस डी लीडे रन बनाते रहे। उन्होंने 68 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। वहीं अंत में लोगन वान बीक 28 रनों पर नाबाद लौटे। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।
पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा हसन अली को दो विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और इफ्तिकार अहमद को एक-एक सफलता मिली।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava