फखर जमान की सेंचुरी से पाकिस्तान जीता, न्यूजीलैंड को DLS मैथड से से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
BP Shrivastava | Nov 05, 2023, 24:00 IST
फखर जमान की सेंचुरी से पाकिस्तान जीता, न्यूजीलैंड को DLS मैथड से से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुइस मैथड के तहत 21 रन से हरा दिया है। इस जीत से पाक सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है।
स्पोर्ट्स डेक्स. पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुइस मैथड के तहत 21 रन से हरा दिया है। शनिवार को मिली इस जीत से पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है और सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। फखर जमान ने 81 गेंदों पर नाबाद 126 और कप्तान बाबर आजम ने 63 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने दिया था 401 रन का टारगेट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 401 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाए थे, तभी बारिश आ गई और टारगेट रिवाइज करके 41 ओवर में 342 रन कर दिया गया। यहां पाकिस्तानी टीम को 19.3 ओवर में 182 बनाने थे। दोबारा खेल शुरू होने पर पाकिस्तान ने अगले 3.3 ओवर में 40 रन बना डाले। 25.3 ओवर के बाद जब दोबारा खेल रुका तब पाकिस्तान ने एक विकेट पर 200 रन बना लिए थे। इसके बाद आगे खेल नहीं हो सका।
पाक की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
डकवर्थ लुईस मैथड से न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स हो गए। टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि न्यूजीलैंड इतने ही पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है, क्योंकि उनका रन रेट बेहतर है। पाकिस्तान का एक मैच अब इंग्लैंड से बाकी है, इसे जीतने पर टीम के 10 पॉइंट्स हो जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड अगर श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हार जाए तो पाकिस्तान चौथे नंबर पर फिनिश नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई कर जाएगा।
पाक-न्यूजीलैंड के 10-10 पॉइंट्स, साउथ अफ्रीका टॉप 4 में
न्यूजीलैंड अगर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीत गया तो पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतना होगा, ताकि टीम का रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके, क्योंकि इस सिचुएशन में दोनों टीमों के 10-10 पॉइंट्स रहेंगे और बेहतर रन रेट रखने वाली टीम ही सेमीफाइनल में क्वालिफाई करेगी। दूसरी ओर, इस नतीजे से साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। अफ्रीका टॉप-4 में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन गई है

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman