अहमदाबाद में आज पाकिस्तान से टीम इंडिया की भिड़ंत, गिल पूरी तरह से फिट, रिकॉर्ड कायम रखने की जुगत में इंडिया तो पाक का मौका-मौका

Chandresh Sharma | Oct 14, 2023, 24:00 IST
Share
अहमदाबाद में आज पाकिस्तान से टीम इंडिया की भिड़ंत, गिल पूरी तरह से फिट, रिकॉर्ड कायम रखने की जुगत में इंडिया तो पाक का मौका-मौका
अहमदाबाद में आज पाकिस्तान से टीम इंडिया की भिड़ंत, गिल पूरी तरह से फिट, रिकॉर्ड कायम रखने की जुगत में इंडिया तो पाक का मौका-मौका

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज लीग मैचों का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद में होने जा रहा है। जहां टीम इंडिया अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम के साथ भिड़ेगी।

AHMEDABAD. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज लीग मैचों का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद में होने जा रहा है। जहां टीम इंडिया अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम के साथ भिड़ेगी। दोपहर 2 बजे से मैच शुरु होना है। अहमदाबाद का वेदर फोरकास्ट बताता है आसमान में बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश की संभावना नगण्य हैं। वर्ल्डकप में रिकॉर्ड था कि इंडिया कभी पाकिस्तान से नहीं हारा लेकिन टी-20 वर्ल्डकप में पाक के हाथों इंडिया के हारने के बाद पाक की टीम भी जोश से भरी हुई है।

शुभमन गिल पूरी तरह फिट, वापसी तय

इस महामुकाबले से पहले इंडिया के नियमित ओपनर शुभमन गिल फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं। शुक्रवार को प्रेस से मुखातिब होते हुए कप्तान रोहित शर्मा यह बता चुके हैं कि गिल 99 फीसदी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं यह निर्णय मैच के पहले ही किया जाएगा। बता दें कि शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित हो गए थे, हालांकि इससे रिकवरी करने के बाद उन्होंने गुरुवार से ही नेट प्रैक्टिस शुरु कर दी थी। बीमार होने की वजह से वे शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे।

हो सकते हैं बदलाव

माना जा रहा है कि शुभमन गिल फिट रहते हैं तो उन्हें ईशान किशन की जगह टीम में लिया जा सकता है वहीं पिच रिपोर्ट पेसर्स की मदद वाली है तो शार्दूल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को भी पाक के खिलाफ उतारा जा सकता है। इन दो बदलावों के इतर टीम इंडिया में और फेरबदल की कोई गुंजाइश नहीं है।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है लेकिन यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने के साथ-साथ कुछ ओवर्स बीतने के बाद स्पिनर्स को भी सपोर्ट मिलने लगता है। ड्यू फैक्टर यहां अहम भूमिका निभा सकता है। इस स्टेडियम में अब तक कुल 27 वनडे खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम 14 मैच और चेज करने वाली टीम 13 मैच जीती है।

Tags:
  • World Cup 2023
  • वर्ल्ड कप 2023
  • India Vs Pakistan
  • great clash in Ahmedabad
  • इंडिया Vs पाकिस्तान
  • अहमदाबाद में महामुकाबला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज