मुंबई: निर्भया जैसी दरिंदगी का शिकार हुई 30 साल की रेप पीड़ित ने तीसरे दिन दम तोड़ा

author-image
एडिट
New Update
मुंबई: निर्भया जैसी दरिंदगी का शिकार हुई 30 साल की रेप पीड़ित ने तीसरे दिन दम तोड़ा

मुंबई. मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 30 साल की रेप पीड़िता का इलाज राजावाड़ी हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां शनिवार को उसने अंतिम सांसे ली। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ पहले रेप किया था। इसके बाद आरोपियों ने दरिंदगी दिखाते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी।

महिला की हालत काफी गंभीर थी

दरअसल, महिला की हालत काफी गंभीर थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। महिला से मिलने मेयर भी अस्पताल पहुंची थी। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस हरकत में आई। उन्होंने आरोपी मोहित चौहान को अरेस्ट कर लिया है।

आरोपी से और जानकारी निकाल रही है पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही DCP और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंचे। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी जांच जारी है। महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा हो गई। अब जिस एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा। हालांकि आरोपी के हवाले से पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 

30 year old woman died rape nirbhaya kaand Mumbai