/sootr/media/post_banners/4f68ee632fd2a99eef8c308d565cacff710bf571ec7ef12941f17da99b98fbc8.png)
सागर. अपने भाभी के साथ रहने वाली देवर ही उसका कातिल निकला। प्रियंका के साथ रह रहे देवर मनोज भार्गल ने ही गला दबाकर हत्या कर दी थी। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज ने इस बात को कबूला है। मनोज ने पुलिस को बताया कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। फेसबुक और वॉट्सएप पर लगातार लोगों से बातचीत कर रही थी।
चैटिंग और कॉलिंग की वजह से विवाद
रात में जब वो सोने को गई तब मनोज और प्रियंका के बीच मारपीट हुई और बाद में गला दबाकर मार दिया। प्रियंका की मौत के बाद देवर मौके से भाग गया। प्रियंका के पति रामबिहारी ने बताया कि वह पहले भी शादी कर चुकी थी, मुझ से उसकी दूसरी शादी थी। पुलिस ने आरोपी देवर मनोज भार्गव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर चुकी है।प्रियंका ऑनलाइन चैटिंग और कॉलिंग करती थी। इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में गला दबाकर आरोपी ने हत्या कर दी थी।
10 दिन बाद देवर के साथ लौटी
मृतका के पति और आरोपी के बड़े भाई रामबिहारी भार्गव ने बताया कि शादी नहीं हो रही थी तो रिश्तेदार ने ओडिशा के संबलपुर के पास ग्राम झारझोकड़ा की लड़की से शादी कराने की बात कही। बात पक्की होने के बाद 4 जुलाई को मंदिर में विधि विधान से प्रियंका के साथ शादी की। शादी के बाद घर में रहने और पारिवारिक कारणों को लेकर वो अक्सर लड़ाई करने लगी। शादी के करीब 10 दिन बाद प्रियंका मायके जाने का बोलकर चली गई। कुछ दिन तक वो घर नहीं लौटी तो जानकारी निकाली।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us