भोपाल में नकली नोट: 2 लाख से ज्यादा के नोटों के साथ दो गिरफ्तार, इस तरह करते थे छपाई

author-image
एडिट
New Update
भोपाल में नकली नोट: 2 लाख से ज्यादा के नोटों के साथ दो गिरफ्तार, इस तरह करते थे छपाई

भोपाल. राजधानी में क्राइम ब्रांच ने 2 लाख 7 हजार रूपए के नकली नोट (Bhopal fake notes) बरामद किए हैं। 19 दिसंबर को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि लांबाखेड़ा ब्रिज के आगे गुलफाम मैरिज गार्डन के सामने दो युवक खड़े हैं। उनके बैग में नकली नोट है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजगढ़ (Rajgarh) निवासी भूपेंद्र यादव (30) और सोनू विश्वकर्मा (22) को हिरासत में लिया है।

इस तरह छापते थे नोट

भूपेंद्र 12वीं पास है। जबकि सोनू ने 8 वीं तक पढ़ाई की है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब और इंटरनेट के माध्यम से नोट प्रिंटर (Fake note printer) से सीखा था। नोट छापने के लिए कलर प्रिंटर व अन्य सामग्री की व्यवस्था की थी। इसके लिए उन्होंने बाजार से अच्छी क्वालिटी का पेपर खरीदा था। RBI की तरह नोट की कीमत शब्दों हिंदी और अंग्रेजी में लिखी थी। नोट में महात्मा गांधी की फोटो धुंधली सी बनी है, गवर्नर अंग्रेजी में लिखा है, हस्ताक्षर अंग्रेजी में थोड़ा धुंधला है। खास बात ये है कि सभी नोट एक ही नंबर सीरीज के हैं। 

दोनों के पास से नकली नोट बरामद

भूपेन्द्र मेडिकल स्टोर चलाता है। उसने पूछताछ में बताया कि स्टोर में उधारी बढ़ने से वह नकली नोट छापने लगा। नकली नोट को वह स्थानीय लोगों के बीच में चला देता था। पुलिस ने भूपेंद्र के पास से 200-200 रुपए के 96 नोट और 500-500 रूपए के 24 नोट कुल 31,200 के नकली नोट बरामद किए। जबकि सोनू के पास से 200-200 रुपए के 204 नोट कुल 40,800 रुपए मिले। दोनों आरोपियों के पास से 72 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। इसके बाद छापेमारी कर भूपेंद्र के कमरे से बाकी के नोट जब्त किए गए। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

भोपाल Bhopal Rajgarh TheSootr Bhopal Crime Branch Fake note printer Bhopal fake notes नकली नोट का कारोबार zali notes