/sootr/media/post_banners/5cac5588a7dde54dbdb9be0dcfce51c011ca583cbb2fc2ca4cc17308f0f34588.png)
मंदसौर. प्यार में अक्सर लोग जान दे देते है। ये बातें तो हम सभी ने सुनी होगी। ऐसी ही एक घटना मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 25 अक्टूबर को एक युवक ने घर में फांसी लगा ली थी। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। लड़के का नाम सुनील है। एक लड़की से प्यार करता था। लड़की के परिजन ने उसके साथ मारपीट की थी, साथ ही रेप केस की धमकी भी दी थी। इससे आहत होकर उसने सुसाइड करने का फैसला कर लिया।
वीडियो में बचने की सलाह दी
वीडियो में सुनील लड़की के पिता और रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। उसने वीडियो में बताया कि उसके साथ मारपीट हुई थी। लड़की के घरवालों ने रेप केस करने की धमकी दी थी। सुनील ने वीडियो में दोस्तों से गर्लफ्रेंड की शादी न होने का जिक्र किया है। उसने ये भी कहा कि वो लोग बचकर रहें, नहीं तो उन्हें भी केस में फंसाया जा सकता है।
आरोपियों को बचा रही पुलिस
दोनों पक्षों ने अपने-अपने बयान दर्ज कराए हैं। 24 अक्टूबर को लड़की के घरवालों ने मृतक के साथ मारपीट की थी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया, जबकि उनके पास पर्याप्त सबूत थे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
 Follow Us