भिंड: पुलिस ने 2 टन मिलावटी मेवा पकड़ा, झांसी ले जाने की तैयारी, कंडक्टर गिरफ्तार

author-image
एडिट
New Update
भिंड: पुलिस ने 2 टन मिलावटी मेवा पकड़ा, झांसी ले जाने की तैयारी, कंडक्टर गिरफ्तार

भिंड. त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है साथ ही मिलावट खोरी की भी है। आए दिन अलग-अलग जिलों से मिलावाट का सामान बरामद किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को सुबह पुलिस ने 2 टन मिलावटी मावा बरामद किया है। फिलहाल फूड विभाग को सैंपल की जांच की जाएगी। पुलिस ने कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा सामान 5 लाख रुपए का है। इससे पहले ग्वालियर पुलिस ने भी मिलावटी सामान जब्त किया था।

दो टन मिलावटी सामान बरामद

पुलिस ने सुबह दबिश दी। लंबे समय बाद लहार क्षेत्र से मिलावटी मावा सप्लाई की खबर थी। यहां से मावा लेकर झांसी ले जाया जाता था। पुलिस ने बस कंडक्टर को हिरासत में लिया, क्योंकि इस पूरे मामले में वो शामिल था। छापेमारी के दौरान करीब 2 टन मावा है। 62 डलिया मावा की पकड़ी है। एक बॉक्स में 30 से 50 किलोग्राम मावा बताया जा रहा है।

मुखबिर ने सूचना दी थी

SDO 23 अक्टूबर को गश्त लगा रहे थे, इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की बड़ी मात्रा में मिलावट मेवा झांसी भेजा रहा है। SDO ने सुबह पांच बजे से जांच शुरू की। पुलिस को देखकर मावा कारोबारी भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मावा को बस ऊपर से उतरवाया और कंडक्टर को पूछताछ के लिए बैठा लिया गया।ग्वालियर में भी नकली मावा की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। 23 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर करीब 660 किलो मावा भिंड से ग्वालियर जाते हुए पकड़ा गया था। 

conductor arrested preparing to take them to Jhansi Police caught 2 tons of adulterated dry fruits TheSootr