BHOPAL: वृद्ध को महंगा पड़ा फेसबुक फ्रेंड की रिक्वेस्ट पर कपड़े उतारना, लूट ली जिंदगी भर की कमाई

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
BHOPAL: वृद्ध को महंगा पड़ा फेसबुक फ्रेंड की रिक्वेस्ट पर कपड़े उतारना, लूट ली जिंदगी भर की कमाई

Bhopal. राजधानी भोपाल में पिछले कुछ समय से साइबर क्राइम से अपराधों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आए दिन कोई न कोई इनका शिकार बन रहा है। साइबर अपराधियों के निशाने पर अब सीनियर सिटीजन हैं जिन्हें डरा धमकाकर मोटी वसूली की जा रही है। अब एक और इसी तरह का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्गों को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली की गई है। राजधानी में 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी से सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेल कर दो दिन में 7 लाख रुपए हड़प लिए। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम पुलिस को 2 जून को 62 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी ने शिकायत दी। इसमें बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे। इस बीच एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर मांगा। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी।





हरियाणा से 3 गिरफ्तार





कुछ दिन बाद उसी नंबर से उनको एक वीडियों कॉल आया, जिसे उन्होंने उठा लिया। दूसरी तरफ एक लड़की थी, जिसने उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा। उन्होंने लड़की के कहे अनुसार ही किया। फिर कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक स्क्रीनशॉट भेजा गया। जिसमें वह लड़की का अश्लील वीडियों देखते हुए आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दो दिन में आरोपियों ने उनसे 7 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों की बढ़ती मांग से परेशान होकर बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत की। जिस पर अपराध दर्ज कर साइबर क्राइम ने जांच शुरू की और हरियाणा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनका मुख्य आरोपी अभी फरार है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक टैब, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक बरामद की है।पुलिस ने हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के ग्राम धाड़ोली के मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन लेनेदेन में एक्सपर्ट है। दूसरा आरोपी हरियाणा निवासी फिरोजपुर झिरका के ग्राम नगीना का रहने वाला मोहम्मद अजरुद्दीन है। यह फर्जी पहचानपत्र से खाते खोलता था। तीसरा आरोपी तामिल खान है। यह खाते में रुपए डलवाने और निकालने का काम करता था।   



 



honey trap भोपाल न्यूज साइबर अपराध Cyber ​​crime भोपाल क्राइम न्यूज Bhopal News साइबर क्राइम Bhopal crime news बुजुर्ग का हनी ट्रैप Elderly Honey Trap हनी ट्रैप