खंडवा में हत्या: महिला के साथ पार्टी कर रहे थे दो लोग, पहले पेड़ से बांधा फिर गला दबा दिया

author-image
एडिट
New Update
खंडवा में हत्या: महिला के साथ पार्टी कर रहे थे दो लोग, पहले पेड़ से बांधा फिर गला दबा दिया

खंडवा. यहां के छैगांव माखन थाना (chhaigaon makhan khandwa) इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मृतका दो आरोपियों के पास बैल के रुपए लेने के लिए गई थी। रुपए मिलने के बाद तीनों ने सीताफल के बगीचे के पास शराब पार्टी की। पार्टी के दौरान आरोपियों की महिला पर नीयत खराब हो गई। पहले आरोपियों ने महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश। महिला ने इससे मना किया तो उसे मौत के घाट उतार दिया।

रेप की कोशिश की

खंडवा ASP सीमा अलावा के मुताबिक, 11 दिसंबर को चमाटी फाटे में सीताफल के बगीचे के पास महिला का शव मिला था। महिला ने पंधाना निवासी जयपाल और मोहन को चार बैल बेचे थे। दोनों आरोपियों महिला को पैसा देने के लिए चमाटी फाटे आए थे। आरोपियों ने महिला को पैसे दिए। इसके बाद तीनों पार्टी करने के लिए सीताफल के बगीचे के पास चले गए। यहां मोहन की महिला पर नीयत खराब हो गई। वो उसे बगीचे के अंदर ले गया। 

इस तरह की थी हत्या

जयपाल बाहर खड़ा होकर रखवाली कर रहा था। महिला ने आरोपियों के साथ संबंध बनाने से इंकार किया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। रेप (Khandwa Rape case) में असफल होने पर मोहन ने पहले तो उसे पेड़ से बांधा। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का घर बगीचे से काफी दूर था। इस कारण उसके शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतका ने बैल बेंचे थे। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार करके पूछताछ से शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

murder after rape खंडवा में बलात्कार Khandwa Rape case chhaigaon makhan khandwa khandwa murder case खंडवा में हत्या खंडवा TheSootr