मध्यप्रदेश में सम्मोहन कर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला दिल्ली से गिरफ्तार, जानिए कैसे लोगों को करती थी अपने वश में ?

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में सम्मोहन कर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला दिल्ली से गिरफ्तार, जानिए कैसे लोगों को करती थी अपने वश में ?

BHOPAL. मध्य प्रदेश की भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो सम्मोहन कर ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम देती थी।



मध्यप्रदेश के कई जिलों की पुलिस को थी तलाश



क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भोपाल में एक बच्ची को सम्मोहित कर बड़ी चोरी की थी। चोरी का सोना पचौर के एक सुनार को बेचा था। पुलिस ने सोनार को भी आरोपी बनाया है। साथ ही उससे चोरी का माल भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला लोगों को सम्मोहित कर कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। मध्यप्रदेश के कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।



पूछताछ में जुटी पुलिस



आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह कैसे लोगों को सम्मोहित कर वारदातों को अंजाम देती थी। साथ ही इस काम में और कौन साथ देता था। पुलिस पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर भी ले सकती है।



यह खबर भी पढ़ें



धार के पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम को सजा के बाद कौन-कौन करेगा इस विस सीट से दावा, दौड़ में युवा से लेकर अनुभवी तक



डॉक्टर अरविंद यादव के घर से 10 मई को चुराई थी ज्वेलरी 



टीआई चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि 45 बंगले के पास बाणगंगा, टीटी नगर के रहने वाले डॉक्टर अरविंद यादव के घर से 10 मई को महिला ने ज्वेलरी चोरी कर ली थी। डॉक्टर यादव और उनकी पत्नी जॉब पर गए थे। घर पर 9 साल की बेटी श्रृंखला अकेले थी। दोपहर करीब 12 बजे एक महिला चंदा मांगने के बहाने आई और खिड़की से घर का जायजा लिया। बच्ची से माता-पिता के बारे में पूछा। जब उसे पता चला कि बच्ची घर में अकेली है, तो एक युवक के साथ घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दी। 



क्या होती है सम्मोहन क्रिया?



सम्मोहन वह क्रिया होती है जिसमें इंसान किसी दूसरे व्यक्ति को अपने वश में कर अपने मुताबिक उससे काम करवा सकता है। सम्मोहित व्यक्ति का आपका खुद पर कोई नियंत्रण रह जाता और वो एक मशीन की तरह काम करता है। अंग्रेजी में सम्मोहन को हिप्नोटिज्म कहते हैं। 


hypnotist woman arrested from Delhi Madhya Pradesh MP News जानिए कैसे लोगों को करती थी वश में महिला दिल्ली से गिरफ्तार सम्मोहन कर ठगी करने वाली महिला एमपी न्यूज मध्यप्रदेश know how she used to control people Woman arrested from Delhi