चीन ने अपने सरकारी अधिकारियों के आईफोन और विदेशी ब्रांड के उपकरणों के इस्तेमाल पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम?

Pratibha Rana | Sept 07, 2023, 24:00 IST
Share
चीन ने अपने सरकारी अधिकारियों के आईफोन और विदेशी ब्रांड के उपकरणों के इस्तेमाल पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम?
चीन ने अपने सरकारी अधिकारियों के आईफोन और विदेशी ब्रांड के उपकरणों के इस्तेमाल पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम?

चीन और अमेरिका में तल्खी बढ़ती जा रही है। अब चीन ने नया कदम उठाकर इस विवाद को और हवा दे दी है।

Beijing. चीन और अमेरिका में तल्खी बढ़ती जा रही है। अब चीन ने नया कदम उठाकर इस विवाद को और हवा दे दी है। चीनी सरकार ने अपने सरकारी अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि वे अपने कार्य में आईफोन या विदेशी ब्रांड के उपकरणों का उपयोग बिल्कुल भी ना करें। इसके साथ ही कहा है कि वह इन्हें लेकर कार्यस्थल पर भी न आएं। कोई आदेश नहीं मानता है तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

एप्पल के उपयोग पर प्रतिबंध क्यों?

हाल के कुछ दिनों में चीनी सरकार के वरिष्ठों की ओर से बैठकों और चैट ग्रुप में कर्मचारियों को ये निर्देश दिए जा रहे थे। एप्पल के उपयोग पर यह प्रतिबंध उस समय आया है, जब अगले हफ्ते कंपनी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित होना है। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया यह आदेश अन्य विदेशी कंपनियों की चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि, इस आदेश में एप्पल छोड़कर किसी कंपनी का नाम सामने नहीं आया है।

एप्पल का शेयर 1.5 प्रतिशत तक गिरा

आदेश को लेकर एप्पल और चीन के स्टेट काउंसिल इन्फार्मेशन आफिस की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सूचना के सामने आने के बाद एप्पल का शेयर 1.5 प्रतिशत तक गिर गया था।

विदेशी तकनीक पर निर्भरता घटाने पर चीन का जोर

पिछले एक दशक से चीन का प्रयास रहा है कि वह विदेशी तकनीक पर अपनी निर्भरता कम करे। वह लगातार अपने फर्मों से कहता आ रहा है कि वह स्थानीय स्तर पर विकसित साफ्टवेयर की मदद से कार्य करे। साथ ही स्थानीय सेमीकंडक्टर चिप को बढ़ावा दे। चीन ने अमेरिका के साथ बढ़ते मतभेदों के बीच प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के अपने अभियान में उद्यमों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कहा है।

अमेरिकी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करने का प्रयास

आइफोन के उपयोग पर रोक के बाद विश्लेषकों का कहना है कि इस कदम से पता चलता है कि बीजिंग अमेरिकी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करने के प्रयास में किसी भी अमेरिकी कंपनी को बख्शने को तैयार नहीं है। यहां तक कि एप्पल भी अछूता नहीं है।

Tags:
  • Ban on use of iPhone in China
  • foreign brand equipment not work at workplace
  • preparation for ban on Apple
  • tension between America and China चीन में आइफोन इस्तेमाल पर रोक
  • कार्यस्थल पर विदेशी ब्रांड के उपकरण नहीं चलेंगे
  • एप्पल पर प्रतिबंध की तैयारी
  • अमेरिका-चीन में तल्खी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग