24 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या, गर्भगृह में रामलला के सामने जलाए जाएंगे गाय के गोबर से बने विशेष दीपक
Vikram Jain | Nov 11, 2023, 24:00 IST
24 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या, गर्भगृह में रामलला के सामने जलाए जाएंगे गाय के गोबर से बने विशेष दीपक
On November 11 the ghats of Saryu river in Ayodhya will be illuminated with 24 lakh lamps
AYODHYA.मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। शनिवार 11 नवंबर को अयोध्या में सरयू नदी के घाट 24 लाख दीपकों से रौशन होंगे। राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की गई है। अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन साल-दर-साल भव्यतम होता जा रहा है। इस बार के आयोजन को लेकर खास तैयारी की गई है। साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
![WhatsApp Image 2023-11-11 at 12.51.28 AM (3).jpg]()
भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारी
अयोध्या नगरी दिव्य दीपोत्सव 2023 के आयोजन के लिए सज-धज कर तैयार है। अयोध्या को सजाया गया है। दीपावली को लेकर पूरे शहर को मनमोहक और शानदार तरीके से सजाया गया है। इस दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की भी तैयारी है। अयोध्या में दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों पर वालंटियर्स द्वारा 25 हजार से अधिक 16 गुना 16 दीये का ब्लॉक बनाया गया है। जिसमें 256 दीये सजाए गए है। एक वालंटियर्स को 85 से 90 दीए प्रज्ज्वलित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही गर्भगृह में गाय के शुद्ध गोबर से बने विशेष दीपक रामलला के सामने जलाए जाएंगे, दीपोत्सव के दौरान सीएम योगी रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
![WhatsApp Image 2023-11-11 at 12.51.28 AM (1).jpg]()
लेजर शो से दिखाई जाएगी भगवान राम के जीवन की झांकी
राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकी पेश की जाएगी। तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड की प्रस्तुति के जरिए राम के जीवन आदर्शों को जहां झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा वहीं देशी विदेशी कलाकार रामलीला पेश करेंगे। दीपोत्सव के दौरान सरयू की जलधारा में भव्य लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। सरयू नदी के किनारे भव्य आयोजन है जहां पर यह लेजर लाइट कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं सरयू नदी के तट को भी बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है सरयू नदी सटे पुल पर भी लाइटों की सुंदर माला बनाई गई है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दीपोत्सव मनाया जाता है। इस दिन राम की नगरी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव पर देश और दुनिया की नजर रहती है।
![WhatsApp Image 2023-11-11 at 12.51.28 AM.jpg]()
दीपोत्सव की भव्य तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के मुताबिक दीपोत्सव की सारी तैयारियां हो रही हैं। इस दीपोत्सव में 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे। गुरुवार देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स की ओर अधिकतर दीयों को बिछाया गया। दीपों में प्रयुक्त होने वाले दीयों का आकार 24 एमएल हैं जिसमें सरसों का तेल वालंटियर्स की तरफ से डाला गया है। 51 घाटों पर दीयों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की ओर से की जा रही है। शनिवार को दीपोत्सव के दिन सुबह 10 बजे से पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक और गणना वालंटियर्स की देखरेख में 24 लाख से अधिक दीये में तेल डालने, बाती लगाने का काम शुरू होगा। अयोध्या के घाटों से लेकर शहर तक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजा किए गए हैं। सभी वालंटियर्स को सूती परिधानों में रहने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
WhatsApp Image 2023-11-11 at 12.51.28 AM (3).jpg
भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारी
अयोध्या नगरी दिव्य दीपोत्सव 2023 के आयोजन के लिए सज-धज कर तैयार है। अयोध्या को सजाया गया है। दीपावली को लेकर पूरे शहर को मनमोहक और शानदार तरीके से सजाया गया है। इस दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की भी तैयारी है। अयोध्या में दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों पर वालंटियर्स द्वारा 25 हजार से अधिक 16 गुना 16 दीये का ब्लॉक बनाया गया है। जिसमें 256 दीये सजाए गए है। एक वालंटियर्स को 85 से 90 दीए प्रज्ज्वलित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही गर्भगृह में गाय के शुद्ध गोबर से बने विशेष दीपक रामलला के सामने जलाए जाएंगे, दीपोत्सव के दौरान सीएम योगी रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
WhatsApp Image 2023-11-11 at 12.51.28 AM (1).jpg
लेजर शो से दिखाई जाएगी भगवान राम के जीवन की झांकी
राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकी पेश की जाएगी। तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड की प्रस्तुति के जरिए राम के जीवन आदर्शों को जहां झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा वहीं देशी विदेशी कलाकार रामलीला पेश करेंगे। दीपोत्सव के दौरान सरयू की जलधारा में भव्य लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। सरयू नदी के किनारे भव्य आयोजन है जहां पर यह लेजर लाइट कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं सरयू नदी के तट को भी बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है सरयू नदी सटे पुल पर भी लाइटों की सुंदर माला बनाई गई है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दीपोत्सव मनाया जाता है। इस दिन राम की नगरी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव पर देश और दुनिया की नजर रहती है।
WhatsApp Image 2023-11-11 at 12.51.28 AM.jpg
दीपोत्सव की भव्य तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के मुताबिक दीपोत्सव की सारी तैयारियां हो रही हैं। इस दीपोत्सव में 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे। गुरुवार देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स की ओर अधिकतर दीयों को बिछाया गया। दीपों में प्रयुक्त होने वाले दीयों का आकार 24 एमएल हैं जिसमें सरसों का तेल वालंटियर्स की तरफ से डाला गया है। 51 घाटों पर दीयों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की ओर से की जा रही है। शनिवार को दीपोत्सव के दिन सुबह 10 बजे से पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक और गणना वालंटियर्स की देखरेख में 24 लाख से अधिक दीये में तेल डालने, बाती लगाने का काम शुरू होगा। अयोध्या के घाटों से लेकर शहर तक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजा किए गए हैं। सभी वालंटियर्स को सूती परिधानों में रहने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman