Independence Day 2024 : 15 अगस्त की ये बातें नहीं जानते होंगे आप
Deeksha Nandini Mehra | Aug 15, 2024, 07:47 IST
15 अगस्त के 15 फैक्ट्स
भारत के स्वाधीनता आंदोलन ( freedom movement ) का नेतृत्व महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं जब देश को आजादी मिली तो वे इसके जश्न में शामिल नहीं थे। आइए जानते है भारत की आजादी से जुड़ें ऐसे ही अन्य फैक्ट्स...
15 Facts about 15 August Independence Day : भारत की आजादी के दिन पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है। हर तरफ देशभक्ति के गानें सुनाई दे रहे हैं। इस बार देश में 78 वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) मनाया जा रहा है। इस दिन अपनी आजादी का जश्न मनाने के साथ इस आजादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं। भारत के स्वाधीनता आंदोलन ( freedom movement ) का नेतृत्व महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं जब देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली तो वे इसके जश्न में शामिल नहीं हुए थे।
आइए इस स्वंतंत्रता दिवस पर जानते हैं भारत की आजादी से जुड़ें 15 फैक्ट्स
आइए इस स्वंतंत्रता दिवस पर जानते हैं भारत की आजादी से जुड़ें 15 फैक्ट्स
- महात्मा गांधी 15 अगस्त 1947 को बंगाल के नोआखली में थे। वहां वे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन पर बैठे थे।
- जब यह तय हुआ कि भारत 15 अगस्त को आजाद होगा, तो जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) ने गांधीजी को एक पत्र भेजा। पत्र में लिखा था, 15 अगस्त हमारा पहला स्वतंत्रता दिवस (first Independence Day) होगा। आप राष्ट्रपिता हैं, कृपया इसमें शामिल होकर हमें अपना आशीर्वाद दें।
- गांधीजी ने इस पत्र का जवाब भेजा, जब कलकत्ता में हिंदू-मुसलमान एक-दूसरे की जान ले रहे हैं, तो मैं जश्न मनाने के लिए कैसे आ सकता हूं? मैं दंगे रोकने के लिए अपनी जान दे दूंगा।
- जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लॉज (वर्तमान राष्ट्रपति भवन) से अपना ऐतिहासिक भाषण ट्रिस्ट विद डेस्टिनी (Tryst with Destiny) दिया। उस समय नेहरू प्रधानमंत्री नहीं बने थे। यह भाषण पूरी दुनिया ने सुना, लेकिन गांधीजी उस दिन रात नौ बजे ही सोने चले गए थे।
- 15 अगस्त 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने दफ्तर में काम किया। दोपहर में नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी और बाद में इंडिया गेट (India Gate) के पास प्रिसेंज गार्डन में एक सभा संबोधित की।
- स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले ( Red Fort ) से झंडा फहराते हैं, लेकिन 15 अगस्त 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के अनुसार नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।
- भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ( Lord Mountbatten ) के प्रेस सचिव कैंपबेल जॉनसन के अनुसार, 15 अगस्त को मित्र देशों की सेना के सामने जापान के समर्पण की दूसरी वर्षगांठ पड़ रही थी, इसी दिन भारत को आजादी देने का निर्णय लिया गया।
- 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका निर्णय 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन (Radcliffe Line) की घोषणा के साथ हुआ।
- भारत 15 अगस्त को आजाद हो गया, लेकिन उसका कोई आधिकारिक राष्ट्रगान नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) ने 'जन गण मन' 1911 में लिखा था, लेकिन इसे 1950 में राष्ट्रगान (National Anthem) की मान्यता मिली।
- 15 अगस्त 1519 को पनामा शहर बनाया गया।
- 15 अगस्त केवल भारत का स्वतंत्रता दिवस नहीं है। इस दिन तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस है। दक्षिण कोरिया ने 15 अगस्त 1945 को जापान से, बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन से, और कांगो ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी।
- 15 अगस्त 1772 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालतों के गठन का फैसला लिया था।
- 15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया (East India) रेलवे ने कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई थी हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हो सका था।
- 15 अगस्त 1872 को ब्रिटिश राज से भारत को आजादी की लड़ाई में शामिल रहने वाले महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था।
- 15 अगस्त 1950 के दिन असम में भीषण भूकंप आया था जिसके कारण यहां लगभग तीन हजार लोगों की मौत हो गई थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava