गणपति स्थापना के 2 ही मुहूर्त, सुबह 2 बजे तक की जा सकती है भगवान गणेश की स्थापना, जानें पूजन विधि और मंत्र

Pratibha Rana | Sept 19, 2023, 24:00 IST
Share
गणपति स्थापना के 2 ही मुहूर्त, सुबह 2 बजे तक की जा सकती है भगवान गणेश की स्थापना, जानें पूजन विधि और मंत्र
गणपति स्थापना के 2 ही मुहूर्त, सुबह 2 बजे तक की जा सकती है भगवान गणेश की स्थापना, जानें पूजन विधि और मंत्र

आज भगवान गणेश की स्थापना के सिर्फ दो मुहूर्त हैं। मुहूर्त के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक ही गणेश स्थापना की जा सकती है लेकिन अगर किसी कारण से आप इस समय तक ना कर पाएं तो फिर इसके बाद के किसी अच्छे चौघड़िए में भी स्थापना कर सकते हैं।

BHOPAL. विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता कहे जाने वाले गणेश का जन्मोत्सव आज 19 सितंबर को देशभर में मनाया जा रहा है। इसे विनायक चतुर्थी, कलंक चतुर्थी और डण्डा चतुर्थी जैसे नामों से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। इसलिए सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। आज गणपति स्थापना के सिर्फ 2 मुहूर्त हैं। दोपहर 2 बजे तक ही गणेश स्थापना की जा सकती है।

गणपति स्थापना के सिर्फ 2 मुहूर्त

गणेश चतुर्थी का पर्व आज से शुरू हो रहा है और ये 28 सितंबर तक रहेगा। ये त्योहार महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मनाया जाता है। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर को 12 बजकर 39 मिनट पर हो चुकी है और इसका समापन आज दिन में 2 बजे होगा।

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करने का शुभ समय 19 सितंबर को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजे तक रहेगा। बता दें, अगर आप पूरे 10 दिन गणपति पूजा नहीं कर सकते है तो स्थापना के तीन, पांच या सातवें दिन भी विसर्जन कर सकते हैं।

चन्द्र दर्शन दोष निवारण मंत्र

सिंहःप्रसेनमवधीत् , सिंहो जाम्बवता हतः।

सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः।।

पूजन विधि और मंत्र

  • सुबह नहाने के बाद सोने, तांबे, मिट्टी की गणेश प्रतिमा लें।
  • चौकी में लाल आसन के ऊपर गणेश जी को विराजमान करें।
  • भगवान गणेश को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करके 21 लडडुओं का भोग लगाएं।
  • शाम के समय गणेश चतुर्थी की कथा, गणेश चालीसा और आरती पढ़ने के बाद अपनी दृष्टि को नीचे रखते हुए चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।
  • लडडुओं का प्रसाद गरीबों और ब्राह्मणों को बांट दें।
  • गणेश की मूर्ति को एक, तीन, पांच, सात और नौ दिनों के लिए घर पर रख सकते हैं।
Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Ganeshotsav begins
  • Ganesh Chaturthi with Chaturmahayoga
  • 2 auspicious times for establishment of Ganpati
  • गणेशोत्सव शुरू
  • चतुर्महायोग के साथ गणेश चतुर्थी
  • गणपति स्थापना के 2 मुहूर्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज