10 राज्यों के 55 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, मानव तस्करी के 4 मामलों में एक साथ रेड, रुपए और अमेरिकी डॉलर बरामद

Vikram Jain | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
10 राज्यों के 55 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, मानव तस्करी के 4 मामलों में एक साथ रेड, रुपए और अमेरिकी डॉलर बरामद
10 राज्यों के 55 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, मानव तस्करी के 4 मामलों में एक साथ रेड, रुपए और अमेरिकी डॉलर बरामद

मानव तस्करी मामले में एनआईए ने 10 राज्यों के 55 ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

NEW DELHI. एनआईए यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अब मानव तस्करों पर शिकंजा कसा है। एनआईए ने बुधवार 8 नवंबर को 10 राज्यों के 55 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने खुद यह जानकारी दी है। एनआईए के मुताबिक मानव तस्करी के 4 मामलों में 44 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। त्रिपुरा से 21, कर्नाटक से 10, असम से 5, प. बंगाल से 3, तमिलनाडु से 2 और पुडुचेरी, तेलंगाना और हरियाणा से 1-1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इन राज्यों में हुई छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक मानव तस्करी के चार मामले गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर, जयपुर में एनआईए में दर्ज हुए थे। इसके तहत त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में 55 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

भारतीय और विदेशी मुद्रा भी हुई बरामद

छापामार कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 20 लाख रुपए और 4550 अमेरिकी डॉलर यानी 3 लाख 78 हजार 819 रुपए बरामद किए। साथ ही सिम कार्ड, पेन ड्राइव, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान संबंधी अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एजेंसी के मुताबिक ये दस्तावेज जाली हो सकते हैं।

Tags:
  • New Delhi News
  • नई दिल्ली न्यूज
  • National Investigation Agency
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी
  • NIA action in human trafficking case
  • NIA raid in 10 states
  • NIA arrested 44 accused
  • मानव तस्करी मामले में NIA का एक्शन
  • 10 राज्यों में एनआईए की छापामार कार्रवाई
  • एनआईए ने 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई