पंजाब के रुझानों में आप की सरकार, कांग्रेस, अकाली सिमटे; गोवा मेंं BJP तय

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
पंजाब के रुझानों में आप की सरकार, कांग्रेस, अकाली सिमटे; गोवा मेंं BJP तय

चंडीगढ़/पणजी. 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की आज यानी 10 मार्च को काउंटिंग शुरू हो चुकी है। पंजाब और गोवा में किसकी सत्ता होगी, ये तय हो चुका है। पंजाब में रुझानों में आप की सरकार बनती दिख रही है। 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में आप को 92 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस दूसरे (18 सीट पर आगे) और अकाली दल (4 पर आगे) तीसरे नंबर पर हैं। बीजेपी (2 पर आगे) चौथे नंबर पर है। वहीं, गोवा में बीजेपी को 20 तो कांग्रेस को 12 सीटों पर बढ़त है। 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में बीजेपी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 







— ANI (@ANI) March 10, 2022





पंजाब जीत पर अरविंद केजरीवाल ये बोले: पंजाब वालो, तुस्सी कमाल कर दित्ता। आज जो पंजाब के नतीजे आए हैं, ये बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब के अंदर बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गई हैं। कैप्टन साहब, चन्नी साहब, सिद्धू साहब, प्रकाश सिंह बादल, मजीठिया जी हार गए। भगत सिंह ने कहा था- अगर हमने सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं होने वाला। दुख की बात है कि 75 साल पूरा अंग्रेजों वाला सिस्टम चल रहा था। 75 साल से लूटने का काम चल रहा था। हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है। दलितों को बच्चों को शिक्षा मिलने लगी है। भगत सिंह का सपना पूरा होने लगा है। पंजाब में आप के खिलाफ सब इकट्ठा हो गए थे। सबका मकसद था कि पंजाब में आप नहीं आनी चाहिए। अंत में सबने कहा कि केजरीवाल आतंकवादी है। दोस्तो, आज इन नतीजों के जरिए जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, देश का सच्चा सपूत है। केजरीवाल सच्चा देशभक्त है। आज हम लोगों को संकल्प लेना है कि नया भारत बनाएंगे, जहां एक इंसान दूसरे इंसान से प्यार करेगा, जहां बहनें सुरक्षित होंगी।





Live Updates





पंजाब







  • जलालाबाद सीट पर अकाली दल उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं।



  • पटियाला सीट से कैंप्टन अमरिंदर सिंह हार गए।


  • अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हार गए।


  • पंजाब में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर और चमकौर दोनों सीटों से हार गए।


  • अकाली दल सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट से हार गए


  • मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका (कांग्रेस) पीछे चल रही हैं।






  • गोवा







    • सीएम प्रमोद सावंत (बीजेपी) जीत गए।



  • आप की भी गोवा में एंट्री हो गई है। दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट अमित पालेकर हार गए।


  • पणजी से दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल (निर्दलीय) पीछे चल रहे हैं। बीजेपी आगे है। 


  • राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने भी दो सीटें जीतीं।






  • पंजाब की हॉट सीटों का हाल





    पटियाला: ये कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर पिछले 20 सालों से कैप्टन का कब्जा था।  2002 से लेकर 2017 तक लगातार वह यहां से विधायक रहे। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों में अमृतसर सीट से चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पटियाला सीट छोड़नी पड़ी थी लेकिन तब भी यह सीट उनके परिवार में रह गई थी। पत्नी परनीत कौर उपचुनाव जीत गई थीं, लेकिन इस बार पंजाब की राजनीति में हालात बदले हैं। इस बार कैप्टन अपने गढ़ में हार गए।





    कादियां: ये विधानसभा क्षेत्र पंजाब में अहम है, जिसका कारण पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा हैं। उन्होंने अपना विधानसभा का आखिरी चुनाव 2007 में काहनूवान से लड़ा और विजयी हुए। बाजवा के बड़े कद के चलते उन्हें कांग्रेस ने 2009 में लोकसभा चुनाव में सिने स्टार विनोद खन्ना के खिलाफ मैदान में उतारा गया था और बाजवा ने खन्ना को शिकस्त भी दी। मौजूदा समय में कादियां से प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेहजंग सिंह बाजवा विधायक हैं। वे अब बीजेपी की टिकट पर बटाला से चुनाव लड़ रहे हैं। कादियां में मुख्य मुकाबला प्रताप सिंह बाजवा, अकाली दल के गुरइकबाल सिंह माहल, आप के जगरूप सिंह सेखवां के बीच है। 





    जलालाबाद: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के इस सीट से चुनाव लड़ने के कारण जलालाबाद हॉट सीट है। इस बार मुख्य मुकाबला अकाली दल, आप, बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी में है। इस बार बीजेपी और अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से लोकसभा सदस्य हैं। जलालाबाद से विधायक भी रह चुके हैं। मुख्य मुकाबला सुखबीर सिंह बादल, मोहन सिंह फलियांवाला (कांग्रेस), जगदीप कंबोज (आप), पूर्ण चंद (बीजेपी-पीएलसी-संयुक्त अकाली दल) के बीच है।





    भदौर: यहां से मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी ने उनके सामने लाभ सिंह को उतारा। लाभ को उतारना आप के लिए फायदेमंद साबित हुआ। लाभ जीत गए। चन्नी ने चमकौर साहिब से भी चुनाव लड़ा और हारे।





    धूरी: संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम फेज भगवंत मान को चुनाव में उतारा। मान ने आप का मान कायम रखने में कोई गलती नहीं की। भगवंत मान मौजूदा समय में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। 





    अमृतसर पूर्व: यहां से कांग्रेस के टिकट पर नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में थे। अकाली दल ने अपने सबसे फायर ब्रांड नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को यहां से चुनाव लड़ाया। मजीठिया जेल में है। यहां से सिद्धू और मजीठिया दोनों हार गए।





    जालंधर कैंट: यहां से पूर्व हॉकी खिलाड़ी और पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह मैदान में हैं। परगट सिंह जालंधर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला अकाली दल के जगबीर बराड़, बीजेपी के सरबजीत सिंह मक्कड़, आप के सुरिंदर सिंह सोढ़ी के बीच है।



    मणिपुर भगवंत मान Bhagwant Mann Manipur नवजोत सिंह सिद्धू charanjit singh channi चरणजीत सिंह चन्नी Punjab Election कैप्टन अमरिंदर सिंह Captain Amrinder Singh Goa Election Navjot Sighi गोवा चुनाव