जापान में फटा 500 पाउंड का अमेरिकी बम, 80 उड़ानें रद्द

Madhav Singh | Oct 03, 2024, 16:21 IST
Share
bomb
bomb

1945 के बाद एक बार फिर जापान में बम फटा है। बम फटने से जापान पुन: सुर्खियों में आ गया है। 80 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हादसे के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पहले भी मिल चुके है कई बम।

द्वितीय विश्व युद्ध का एक अमेरिकी बम। बुधवार को जापानी एयरपोर्ट पर अचानक फट गया। जिससे टैक्सीवे में एक गहरा गड्ढा बन गया। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे के बाद करीब 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

हादसे के वक्त नहीं था कोई विमान

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के मियाजाकी हवाई अड्डे पर हादसे के समय कोई विमान मौजूद नहीं था।

अमेरिकी बम की हुई पुष्टि

जांच में पाया गया कि विस्फोट 500 पाउंड के अमेरिकी बम से हुआ था। अब कोई खतरा नहीं है। हालांकि, यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है।

7 मीटर चौड़ा और 3 फीट गहरा हुआ गड्ढा

जापानी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में हादसे से लगभग 7 मीटर चौड़ा और 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। वहीं पास के एक स्कूल द्वारा रिकॉर्ड एक वीडियो में धमाके के बाद एस्फाल्ट के टुकड़े हवा में उड़ते दिखाई दे रहे थे।

क्या कहा जापान के कैबिनेट सचिव ने

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने बताया कि हवाई अड्डे पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उम्मीद है कि गुरुवार सुबह से परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा।

क्या है मियाजाकी हवाई अड्डे का इतिहास

मियाजाकी हवाई अड्डे का निर्माण 1943 में एक शाही जापानी नौसेना उड़ान प्रशिक्षण क्षेत्र के रूप में हुआ था। यहां से कुछ कामिकेज ड्रोन के पायलट आत्मघाती हमले के मिशन पर उड़ान भरते थे।

जापान में बम मिलना नई बात नहीं

जापान में बम मिलना कोई नई बात नहीं है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिकी सेना द्वारा गिराए गए कई बम जो फटे नहीं थे। वे इस क्षेत्र में पाए गए हैं। युद्ध के सैकड़ों टन बिना फटे बम जापान के आसपास दबे हुए हैं। अक्सर कंस्ट्रक्शन साइट पर खुदाई के दौरान मिलते रहते है।

क्या हुआ था 1945 को

6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर जो बम गिरा था। उसकी विस्फोटक क्षमता 15,000 टन टीएनटी के बराबर थी। जिससे लगभग 70 प्रतिशत बिल्डिंग तबाह हो गई थी। साल के अंत तक करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई थी। बचे हुए लोग गंभीर बीमारी का शिकार बन चुके थे।

Tags:
  • America
  • News
  • Japan
  • bomb
  • Flight cancelled
  • देश दुनिया न्यूज
  • जापान बम
  • जापान एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज