अखिलेश यादव के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल, पुलिस बोली पीछे चल रहे थे कार्यकर्ता

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
अखिलेश यादव के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 घायल, पुलिस बोली पीछे चल रहे थे कार्यकर्ता

Hardoi. उत्तरप्रदेश के हरदोई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अखिलेश के काफिले की 6 गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकराती गईं। इस दुर्घटना में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सकुशल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव कस्बे के सपा दफ्तर से हरिपालपुर के लिए जा रहे थे। कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर बने स्पीड ब्रेकर की वजह से यह हादसा हुआ। इस दौरान पूर्व सीएम के कारकिट की गाड़ियां तो निकल गईं लेकिन पीछे चल रहे एक कार्यकर्ता ने अचानक कार का ब्रेक लगा दिया। इस वजह से साथ में चल रहीं दो फॉर्च्यूनर समेत आधा दर्जन फोर व्हीलर आपस में टकरा गईं। जिसमें कार सवार 4 लोगों को ज्यादा चोटें आईं हैं। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक मीडिया कर्मी भी शामिल है। बाकी 3 स्थानीय कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • कांग्रेस ने अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी को किया निलंबित, नोटिस थमाकर मांगा जवाब क्यों न किया जाए बर्खास्त?



  • पुलिस बोली पीछे चल रहे कार्यकर्ता थे



    इलाके के एसएचओ शेषनाथ सिंह ने बताया है कि स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी अनियंत्रित होने के चलते हादसा हुआ है। हालांकि पूर्व सीएम का काफिला आगे निकल चुका था, पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आपस में टकराई हैं। मामले को जांच में लिया गया है वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। 



    शादी में शामिल होने जा रहे थे अखिलेश



    सपा सूत्रों से पता चला है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक कार्यकर्ता के यहां आयोजित विवाह समारोह में शिरकत करने हरपालपुर के बैठापुर गांव गए थे। रास्तें में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया था। जहां से लौटते समय फरहतनगर के पास यह हादसा हो गया। यह भी बताया गया है कि हादसे में घायल समस्त कार्यकर्ता और एक मीडियाकर्मी की हालत ठीक है उनका इलाज चल रहा है। 


    Akhilesh's convoy met with an accident 6 vehicles collided 4 workers injured अखिलेश का काफिला हादसे का शिकार 6 गाड़ियां आपस में टकराईं 4 कार्यकर्ता घायल
    Advertisment