AAP का क्लीन स्वीप का रिकॉर्ड,गढ़ दिल्ली के अलावा पंजाब में जमाए पैर,अब आगे क्या

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
AAP का क्लीन स्वीप का रिकॉर्ड,गढ़ दिल्ली के अलावा पंजाब में जमाए पैर,अब आगे क्या

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। आज यानी 10 मार्च को 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप जैसा करती दिख रही है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। आप करीब सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी कांग्रेस 17 पर आगे है। अकाली दल 8 और बीजेपी 4 पर आगे चल रहे हैं। अगर ये रुझान नतीजे बनते हैं तो पंजाब में बाकी दलों का सूपड़ा साफ होने जैसा होगा।





बीजेपी नेता का ट्वीट: मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व संगठन महामंत्री और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का ट्वीट बताता है कि आप ट्रेंडसेटर की तरफ बढ़ रही है।







— Kaptan Singh Solanki (@kaptansinghso12) March 10, 2022





आप का ये ट्रेंड: आम आदमी पार्टी ने 2011 में भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन चलाया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने 2 अक्टूबर 2012 में आम आदमी पार्टी बनाई। दिल्ली में पहली बार 2015 में पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब अरविंद केजरीवाल ने 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें अपने नाम की थीं। दूसरी बार केजरीवाल ने 2020 में दिल्ली में चुनाव लड़ा। इसमें 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की। दिल्ली के विधानसभा चुनाव नतीजों से साफ है कि आप जब चुनाव में उतरती है तो क्लीन स्वीप जैसी स्थिति पैदा करती है।  





आगे क्या: पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 8, अकाली दल को 2, बीजेपी को 2 और आप को 1 सीट मिली थी। 2024 लोकसभा चुनाव में ये आंकड़ा बदल सकता है। वहीं, पंजाब में कुल 7 राज्यसभा सीटें हैं, जिनमें से पांच पर मौजूदा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा (अकाली दल), नरेश गुजराल (अकाली दल), श्वेत मलिक (बीजेपी), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस) और शमशेर सिंह दूलो (कांग्रेस) का अप्रैल में कार्यकाल खत्म होने वाला है। लिहाजा 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में भी आप का सिक्का देखने को मिल सकता है। 





आप का ये भी रिकॉर्ड: अभी किसी भी क्षेत्रीय दल शिवसेना (महाराष्ट्र), द्रमुक, अन्नाद्रमुक (तमिलनाडु), तृणमूल कांग्रेस (पश्चिम बंगाल), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (आंध्र प्रदेश) ने अपने राज्य के अलावा कहीं और सरकार नहीं बनाई है। ये भी पहली बार है, जब दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश) से राजनीति की शुरुआत करने वाली एक पार्टी ने अपने गढ़ से हटकर किसी राज्य में सरकार बना ली।  





ये बोले एक्सपर्ट: वरिष्ठ पत्रकार और माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी दीपक तिवारी का कहना है कि आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी का ही संस्करण है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप, बीजेपी की टीम बी है। पहले माना जाता था कि आप, कांग्रेस के वोट काटेगी। वो बीजेपी जैसा ही चुनाव लड़ती है। अब वह जहां-जहां चुनाव लड़ेगी, बीजेपी के ही वोट काटेगी। वो सेक्युलर राजनीति की बात नहीं करते, जैसा बीजेपी करती है। आम आदमी पार्टी भी हिंदू कार्ड खेलती है, उनके नेता भी प्रचार में हनुमान चालीसा पाठ जैसी धार्मिक चीजें करते हैं, ये सब तो बीजेपी की ही राजनीति का हिस्सा रहा है।



 



CONGRESS कांग्रेस अरविंद केजरीवाल आप Arvind Kejriwal BJP बीजेपी भगवंत मान Results Bhagwant Mann Delhi दिल्ली CLEAN SWEEP नतीजे majority बहुमत Punjab Election पंजाब चुनाव क्लीन स्वीप