बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग मामले में सभी 4 आरोपी अरेस्ट, नेशनल हाईवे पर 10 लोगों को गोली मारी थी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग मामले में सभी 4 आरोपी अरेस्ट, नेशनल हाईवे पर 10 लोगों को गोली मारी थी

PATNA. बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ये चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित को गिरफ्तार किया गया है। चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं।  



नेशनल हाईवे पर खुलेआम गोलियां चलाई थीं



बेगूसराय में 13 सितंबर की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाया था। बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। दो बंदूकधारी करीब 30 किलो के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे। आरोपी चार थाना क्षेत्रों से गुजरे, लेकिन ना तो उन्हें पुलिस ने रोका और ना ही उनकी गिरफ्तारी हो पाई। यही नहीं डीआईजी ने अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार के इनाम का भी ऐलान किया था। इस घटना को लेकर कड़ी आलोचना होने के बाद नीतीश सरकार ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।



खबर अपडेट हो रही है...


Bihar shooting accused arrested Openly fired on highway in Begusarai 10 people were shot बिहार गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में हाईवे पर खुलेआम गोलीबारी 10 लोगों को मारी थी गोली
Advertisment