/sootr/media/post_banners/4833fb011a2117dd80ac559b8e0fc1dcda1bd13b9886a5773f8524856860700d.jpeg)
PATNA. बिहार के बेगूसराय में 13 सितंबर को 2 बदमाशों ने हाईवे पर कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस फायरिंग में 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौत हो गई। फायरिंग से पूरा शहर दहशत में है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पटना समेत 6 जिलों में नाकाबंदी की गई है। घटना को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार को घेर रहा है। वहीं, पुलिस अब तक खाली हाथ है, लोगों पर गोलियां बरसाने वाले दोनों बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। लोग इन्हें साइको किलर बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी फायरिंग करते हुए समस्तीपुर की ओर भाग गए।
वारदात के बाद शाम 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक एंबुलेंस के साइरन से बेगूसराय शहर गूंजता रहा। जैसे ही लोगों तक गोलीबारी की खबर पहुंची, लोग अपने परिजन का हाल जानने के लिए इधर-उधर फोन घुमाते रहे। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह वाहन चेकिंग लगाई गई है।
कई जगह नाकेबंदी, अपराधियों की खोज जारी- पुलिस
ADG जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक, जिले की पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। रेंज के DIG भी मौके पर गए हुए हैं। SP और उनकी टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। दूसरी तरफ जैसे ही अपराधियों के पटना की तरफ भागने की सूचना मिली, वैसे ही पटना पुलिस को अलर्ट किया गया है। पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया- सूचना मिलते ही राजेंद्र सेतु पर चेकिंग लगा दी गई। नालंदा और लखीसराय जलाने वाले रास्ते पर भी कड़ी नजर बनी हुई है। कई जगहों पर नाकेबंदी की गई है। हमें कुछ CCTV फुटेज मिले हैं, उस हिसाब से अपराधियों की खोज जारी है।
/sootr/media/post_attachments/e5f68f912f6bd164e16a3747ae6fa379a8ddbe4c897b3eff995bd50db863c53f.jpg)
घटना के बाद राजनीति तेज
स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब देने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली में कहा कि यह कौन सा जनता राज है, जहां चार थाना इलाकों से बेखौफ अपराधी लोगों पर गोलीबारी करते हुए गुजर जाते हैं और पुलिस उसे रोक नहीं पाती। सभी घायलों को सरकार मुआवजा दे। मृतक के परिजन को एक करोड़ और घायलों को 50- 50 लाख मुआवजा दे, क्योंकि यह सभी गरीब लोग हैं। गिरिराज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर बेगूसराय पहुंच रहे हैं। यहां वे मृतक के परिजन और घायलों से मुलाकात करेंगे।
राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा- बेगूसराय में बछवाड़ा से लेकर मल्हीपुर तक अपराधियों की गोली से कई घायल और एक की मौत। पुलिस प्रशासन को मैंने कुछ दिनों पूर्व ही चेताया था। बेगूसराय कहीं 1960 के दशक में ना पहुंच जाए। वहीं, बीजेपी ने 14 सितंबर को को बेगूसराय बंद का बुलाया है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us