JNU: 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर विवाद, प्रशासन ने लगाई रोक, ये है मामला

author-image
एडिट
New Update
JNU: 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर विवाद, प्रशासन ने लगाई रोक, ये है मामला

नई दिल्ली. JNU में 'राम के नाम' पर नया विवाद सामने आया है। दरअसल, छात्रों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) ने 'राम के नाम' (Ram ke naam controversy) फिल्म बनाई है। यूनियन ने इसकी स्क्रीनिंग के पर्चे जेएनयू में बांटे थे। जेएनयू प्रशासन (JNU Administration) ने इस पर विरोध जताया है। प्रशासन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से परिसर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि इस तरह का कार्यक्रम तत्काल रद कर दें।

इस कारण हुआ विवाद

ये डॉक्यूमेंट्री बाबरी विध्वंस (Babri Masjid) पर आधारित है। इसका निर्देशन आनंद पटवर्धन ने किया है। शनिवार रात को इसकी स्क्रीनिंग की जानी थी। प्रशासन को अंदेशा है कि इसके जरिए यूनिवर्सिटी में नया विवाद खड़ा हो सकता है। इसलिए प्रशसान ने कहा कि संबंधित छात्रों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे प्रस्तावित कार्यक्रम को तुरंत रद्द कर दें, ऐसा न करने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

RSS jnu documentry controrsey Babri Masjid JNU Administration TheSootr Ram ke naam controversy राम के नाम JNUSU left wing