देश : आंध्रप्रदेश की ओर मुड़ा तूफान, 'असानी' का रेड अलर्ट जारी, कई फ्लाइट्स रद्द

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
देश : आंध्रप्रदेश की ओर मुड़ा तूफान, 'असानी' का रेड अलर्ट जारी, कई फ्लाइट्स रद्द

NEW DELHI. साइक्लोन असानी ने 24 घंटे में ही अपना रास्ता बदल लिया है। मंगलवार तक ओडिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की आशंकाओं के बीच चक्रवात ने आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यानी तूफान राज्य में तबाही मचा सकता है। इस अलर्ट के बाद राज्य में बुधवार को होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षाएं टाल दी गई हैं।



'असानी' से बढ़ी यात्रियों की परेशानी



असानी तूफान के मद्देनजर विशाखापट्टनम में इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। वहीं, एयर एशिया ने बेंगलुरु और दिल्ली से विशाखापट्टनम जाने वाली एक-एक फ्लाइट कैंसिल की है।



आंध्र प्रदेश कुछ जिलों में भारी बारिश



आंध्र प्रदेश में के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, केरल और तमिलनाडु में और भी बारिश की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में मंगलवार से ही हल्की बारिश हो रही है।



क्या है मौस विभाग का अनुमान



भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात काकीनाड़ा और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसके बाद यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आंध्र प्रदेश में इसके चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।


बारिश IMD West Bengal Rain ओडिशा cyclone asani Odisha चक्रवात असानी Bay of Bengal भारतीय मौसम विभाग alert बंगाल की खाड़ी अलर्ट आईएमडी पश्चिम बंगाल