DELHI: केजरीवाल बोले- केंद्र जनता को मिल रही फ्री फैसिलिटीज के विरोध में, कहीं सरकार की हालत खराब तो नहीं; मोदी से 7 सवाल

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: केजरीवाल बोले- केंद्र जनता को मिल रही फ्री फैसिलिटीज के विरोध में, कहीं सरकार की हालत खराब तो नहीं; मोदी से 7 सवाल

NEW DELHI. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने मोदी सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं। सीएम ने कहा कि देश का पैसा देश की जनता के लिए है। यह पैसा नेताओं के, दोस्तों के लोन माफ करने के लिए नहीं है। केजरीवाल ने मोदी सरकार पर ये 7 सवाल खड़े किए....



1. केंद्र की हालत खराब तो नहीं?



केजरीवाल ने कहा कि जनता को मुफ्त में मिलने वाली फैसिलिटीज का विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर सरकारें फ्री में सुविधाएं देंगी तो कंगाल हो जाएंगी। इससे देश को नुकसान होगा। केंद्र की इस बात पर शक पैदा हो रहा है कि कहीं केंद्र सरकार की हालत खराब तो नहीं है। पिछले 70 सालों से जनता को कई सुविधाएं फ्री में दी जा रही हैं।



2. केंद्र अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने में असमर्थ है?



केजरीवाल ने ये भी कहा कि पिछले दिनों केंद्र सरकार अग्निवीर योजना लाई। इसके पीछे तर्क दिया कि पेंशन का बोझ खत्म होगा। आखिर ऐसा क्या हो गया कि केंद्र सरकार को सैनिकों को पेंशन देने में मुश्किल हो रही है। उधर, 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने कहा इसे हम नहीं लाएंगे। इसके पीछे तर्क दिया कि पैसा नहीं। ऐसा क्या हुआ कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने में असमर्थ है।



3. केंद्र का पैसा कहां गया?



अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, मनरेगा को लेकर भी केंद्र सरकार का ऐसा ही हाल है। देश के सबसे गरीब, किसान और मजदूर जो साल में 100 दिन मजदूरी करते थे, उसमें भी सरकार ने कटौती कर दी है। केंद्र सरकार जितना भी टैक्स इकट्ठा करती है, उसमें से एक हिस्सा राज्य सरकारों को देती है। अब इसमें भी काट-छांट कर दी गई है। आखिरकार केंद्र का पैसा कहां गया। 



4. पहली बार खाने की चीजों पर टैक्स



केजरीवाल ने कहा कि आज हम आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार खाने वाली चीजों पर भी सरकार ने टैक्स लगा दिया, ऐसा क्रूर कदम किसी भी सरकार ने नहीं उठाया। ऐसी क्या वजह है कि गरीब के खाने पर भी टैक्स लगाना पड़ गया। 



5. क्या बच्चों को अनपढ़ रखना चाहते हैं?



सीएम केजरीवाल के मुताबिक, अब जनता को मिलने वाली सभी फ्री सुविधाएं बंद करने के लिए कह रहे हैं। अगर, सरकारी स्कूलों में बच्चों को फीस देनी पड़ गई तो बच्चों को कोई नहीं पढ़ा पाएगा। आधे से ज्यादा बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे। कई राज्य सरकारों ने सरकारी स्कूलों में फीस लेनी शुरू भी कर दी है।



6. सरकारी अस्पताल में भी फीस लगेगी?



केजरीवाल कहते हैं कि केंद्र की सरकारी अस्पतालों में भी फीस लेने की तैयारी है। जिसके पास पैसे नहीं हैं, उनका क्या होगा। ऐसे तो लोग मर जाएंगे। आजादी के बाद से लेकर अब तक किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। 



7. 10 लाख करोड़ के कर्जे क्यों माफ किए?



केजरीवाल ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार ने अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ के कर्जे माफ कर दिए। अगर ये कर्जे माफ नहीं किए जाते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। 


Central Govt Delhi CM Free Schemes Prime Minsiter दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal narendra modi अरविंद केजरीवाल कर्ज माफ नरेंद्र मोदी अग्निवीर योजना मुफ्त योजनाएं Loan Waiver Agniveer Yojna केंद्र सरकार