दिल्ली शर्मसार: पहले गैंगरेप,फिर महिलाओं ने पीड़ित के बाल काट मुंह पर कालिख पोती

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
दिल्ली शर्मसार: पहले गैंगरेप,फिर महिलाओं ने पीड़ित के बाल काट मुंह पर कालिख पोती

दिल्ली के शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक ऐसी घिनौनी घटना घटी जिसने देश की राजधानी का सिर एक बार फिर झुका दिया है। यहां आपसी दुश्मनी के चलते एक लड़की को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। फिर कुछ महिलाओं ने उसके बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी गया। 





लड़की का गैंगरेप, महिलाओं पीड़ित पर पोती कालिख: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।  मालीवाल ने कहा कि वे पीड़िता से मिली हैं और उसने बताया कि किस तरह से उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। उसके शरीर पर अमानवीय घाव हैं।





— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 27, 2022





क्या है मामला: रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहदरा में नवंबर 2021 को एक लड़के ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उसके परिवार वालों ने कहा कि लड़की की वजह से उनके लड़के ने सुसाइड किया है। यह लड़का हमेशा उस लड़की के पीछे पड़ा रहता था। उधर, पीड़ित की बहन ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है। उसने कहा कि पीड़ित बहन शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। 



Arvind Kejriwal Delhi दिल्ली CM Swati maliwal kidnapping GANGRAPE सामूहिक दुष्कर्म हैवानियत गैंगरेप sexually assault Shahdara बाल काट कालिख पोती