दिल्ली में ईडी का बड़ा एक्शन, 'आप' सांसद संजय सिंह 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार, जाते समय मां के पैर छुए

Jitendra Shrivastava | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली में ईडी का बड़ा एक्शन, 'आप' सांसद संजय सिंह 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार, जाते समय मां के पैर छुए
दिल्ली में ईडी का बड़ा एक्शन, 'आप' सांसद संजय सिंह 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार, जाते समय मां के पैर छुए

दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में बुधवार 4 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया।

NEW DELHI. दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में बुधवार 4 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह को 10 घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दायर की थी, जिसमें संजय सिंह का भी नाम था।

दिनेश अरोड़ा की वजह से हुई गिरफ्तारी

दिल्ली शराब घोटाले में संजय सिंह का नाम सामने लाने के लिए एक आरोपी दिनेश अरोड़ा को महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन गया है। अरोड़ा की गवाही को ही आधार बनाकर संजय सिंह का नाम चार्जशीट में आया। गिरफ्तारी के समय संजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नारे लगाए। वे अपनी मां के पैर छूकर ईडी अधिकारियों के साथ चले गए।

सुरक्षाबलों के साथ हाथापाई

बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे संजय सिंह घर से बाहर निकले और उन्होंने आम आदमी पार्टी के समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठाकर ईडी मुख्यालय में ले जाया गया। उन्हें ले जाते समय आप कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाबलों के साथ हाथापाई की।

गुरुवार को कोर्ट में पेशी

संजय सिंह को बुधवार को रातभर लॉकअप में रखा जाएगा। इसके बाद गुरुवार सुबह उनका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से संजय सिंह की कस्टडी की मांग की जाएगी। इस मामले में आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित कदम है। बीजेपी लोकसभा चुनाव में हार रही है। इसके चलते वह डर गई है।

Tags:
  • Delhi liquor scam
  • दिल्ली शराब घोटाला
  • ED's big action in Delhi
  • AAP MP Sanjay Singh arrested
  • ED interrogated for 10 hours
  • touched mother's feet while leaving
  • दिल्ली में ईडी का बड़ा एक्शन
  • आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार
  • ईडी ने 10 घंटे की पूछताछ
  • जाते समय मां के पैर छुए
भोपाल के इस क्षेत्र में PNG पहुंची नहीं और LPG सप्लाई पर लग गई रोक, HC ने पूछा- लोगों के चूल्हे कैसे जलेंगे

By Neel Tiwari

भोपाल के इस क्षेत्र में PNG पहुंची नहीं और LPG सप्लाई पर लग गई रोक, HC ने पूछा- लोगों के चूल्हे कैसे जलेंगे
जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, प्रताप नगर थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

By Jageshwar prasad

जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, प्रताप नगर थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा

By Harrison Masih

सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा
धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर नोटिस फर्जी, लेकिन भाजपा में अनुशासन का सवाल असली?

By Ramanand Tiwari

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर नोटिस फर्जी, लेकिन भाजपा में अनुशासन का सवाल असली?
जयपुर बैंक लोन घोटाले में आठ साल बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, 10 हजार का इनाम था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर बैंक लोन घोटाले में आठ साल बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, 10 हजार का इनाम था
कॉलेज छोड़ साइबर ठगों से मिलाया हाथ, इंदौर के डेवलपर ने 2800 फर्जी ऐप बेच कराई करोड़ों की ठगी

By

कॉलेज छोड़ साइबर ठगों से मिलाया हाथ, इंदौर के डेवलपर ने 2800 फर्जी ऐप बेच कराई करोड़ों की ठगी
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार

By Sourabh Bhatnagar

यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार