सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Harrison Masih | Oct 06, 2026, 14:25 IST
Share
बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक
बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक

छत्तीसगढ़ के बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्रा पर एसिड फेंकने की साजिश उसके प्रेमी युवक ने रची थी। छात्रा ने आरोपी का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

लाइब्रेरी से घर लौट रही थी छात्रा

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। 22 वर्षीय छात्रा बालोद के आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी के पास एक युवक ने पीछे से आकर उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया।

एसिड अटैक के बाद छात्रा तेज जलन से चीखने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया। छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आंख के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

छत्तीसगढ़: लाइब्रेरी से लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरा झुलसा, आरोपी फरार | Chhattisgarh: Acid attack on a young woman returning from the library, face burnt, accused absconding
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
05 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के बालोद में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवती पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। युवती लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी के पास एक अज्ञात युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में युवती का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया।

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज था मुख्य आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है और आमापारा में किराए के मकान में रहता था। वह छात्रा के साथ पहले कोचिंग में पढ़ चुका है। आरोप है कि उसने छात्रा के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया था।

इसके बाद आरोपी ने छात्रा को सबक सिखाने की साजिश रची। पुलिस जांच के अनुसार, उसने अपने बचपन के दोस्त को भैरमगढ़ क्षेत्र से बालोद बुलाया और उसके साथ मिलकर एसिड अटैक की योजना बनाई।

दोस्त को दिया एसिड, छात्रा की रेकी भी कराई

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त को एसिड की बोतल दी थी। इसके बाद आरोपी के दोस्त ने छात्रा की रेकी की और उसके लाइब्रेरी से निकलने का इंतजार किया।

दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा के लाइब्रेरी से निकलने के बाद आरोपी ने उसका पीछा किया और रास्ते में उसके चेहरे पर एसिड फेंककर फरार हो गया।

घटनास्थल से पुलिस को जले हुए कपड़े भी मिले हैं। वहीं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में आरोपी के भागने की तस्वीरें सामने आईं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

मुख्य आरोपी बालोद से, दोस्त कोंडागांव से गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बालोद स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले उसके दोस्त को कोंडागांव में महिंद्रा बस से पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले अपने बचपन के दोस्त को बालोद बुलाया था। बताया जा रहा है कि दोस्त अपने साथ एक महिला मित्र को भी लेकर आया था। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।

आरोपी के पिता भी पुलिसकर्मी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। वे मानपुर-मोहला जिले में तैनात बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर पीड़ित छात्रा भी बालोद में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

Photograph: (the sootr)
लड़कियों पर केमिकल फेंकने वाला सिरफिरा दिलशाद गिरफ्तार, बोला- तड़पाने में मजा आता है
22 Jun 2026 ,
By Sanjay Dhiman
कानपुर में महिलाओं और छात्राओं पर केमिकल फेंकने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसे पीड़ितों को तड़पते देख आनंद आता था।

हमले से पहले शादी की बात भी सामने आई

पुलिस के अनुसार, एसिड अटैक से पहले मुख्य आरोपी ने कमरौद में अपने दोस्त की महिला मित्र की मांग भरकर उससे कथित रूप से शादी की थी। इसके बाद छात्रा पर हमला किया गया। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

MA की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद उसे पहले बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।

विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा रायपुर अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित छात्रा से मुलाकात कर उसका हाल जाना। वहीं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी सोशल मीडिया के जरिए घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags:
  • बालोद
  • छात्रा पर एसिड अटैक
  • एसिड अटैक
  • छत्तीसगढ़
  • Acid Attack
  • रायपुर
धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर नोटिस फर्जी, लेकिन भाजपा में अनुशासन का सवाल असली?

By Ramanand Tiwari

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर नोटिस फर्जी, लेकिन भाजपा में अनुशासन का सवाल असली?
जयपुर बैंक लोन घोटाले में आठ साल बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, 10 हजार का इनाम था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर बैंक लोन घोटाले में आठ साल बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, 10 हजार का इनाम था
कॉलेज छोड़ साइबर ठगों से मिलाया हाथ, इंदौर के डेवलपर ने 2800 फर्जी ऐप बेच कराई करोड़ों की ठगी

By

कॉलेज छोड़ साइबर ठगों से मिलाया हाथ, इंदौर के डेवलपर ने 2800 फर्जी ऐप बेच कराई करोड़ों की ठगी
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार

By Sourabh Bhatnagar

यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी

By Aman Vaishnav

लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार