लड़कियों पर केमिकल फेंकने वाला सिरफिरा दिलशाद गिरफ्तार, बोला- तड़पाने में मजा आता है

Sanjay Dhiman | Jun 22, 2026, 23:40 IST
Share
kanpur-chemical-attack-arrest-case-up-police
Photograph: (the sootr)

कानपुर में महिलाओं और छात्राओं पर केमिकल फेंकने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसे पीड़ितों को तड़पते देख आनंद आता था।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिलाओं और छात्राओं पर केमिकल फेंकने की घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लगातार दो घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहली घटना में एक नर्स ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी, तभी उस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने केमिकल फेंक दिया। इससे उसकी हथेली गंभीर रूप से झुलस गई। कुछ ही समय बाद एक छात्रा पर भी इसी तरह का हमला हुआ, हालांकि इस बार केमिकल उसके कपड़ों पर गिरा और बड़ा हादसा टल गया।

सीसीटीवी से खुली पूरी साजिश

लगातार हमलों के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक साइकिल सवार युवक दोनों घटनास्थलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दिया।

इसी आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही आरोपी दोबारा वारदात की कोशिश में निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी और चौंकाने वाले खुलासे

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से केमिकल भरी शीशी और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को स्वीकार किया और यह भी बताया कि वह पहले भी महिलाओं पर इसी तरह के हमले कर चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बयान बेहद चौंकाने वाले हैं क्योंकि उसने स्वीकार किया कि महिलाओं को दर्द में देखकर उसे संतुष्टि मिलती थी। उसे काफी मजा आता था।

पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी गंभीर मामले में जेल जा चुका है। करीब तीन साल पहले उस पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म प्रयास का मामला दर्ज हुआ था और वह पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में रह चुका है।

मानसिक स्थिति की भी जांच जारी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम अब आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह केमिकल कहां से लाता था और क्या इसमें किसी और व्यक्ति की भूमिका भी हो सकती है।

इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौलडीसीपी एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है। है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह खबरें भी पढ़ें..

महाकाल मंदिर में डिजिटल लॉकर : मोबाइल-बैगेज से हो जाइए बेफिक्र, QR कोड से बुकिंग

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी : लाखों के जेवर और करोड़ों के दस्तावेज मिले

मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी जिलाबदर

जगन्नाथ में आर्मी वर्दी में पकड़ा गया राजस्थान निवासी संदिग्ध, सुरक्षा पर सवाल

एसिड अटैक

Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • एसिड अटैक
  • वारदात
  • कानपुर
  • केमिकल
  • आपराधिक रिकॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा