कॉलेज छोड़ साइबर ठगों से मिलाया हाथ, इंदौर के डेवलपर ने 2800 फर्जी ऐप बेच कराई करोड़ों की ठगी
Aman Vaishnav | Oct 06, 2026, 14:19 IST
फर्जी एपीके फाइल बनाकर साइबर ठगी करने वाला सॉफ्टवेयर डेवलपर पकड़ा गया।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंदौर से सॉफ्टवेयर डेवलपर पंकज गुप्ता को पकड़ा है। आरोपी साइबर ठग गिरोहों को खतरनाक एपीके फाइलें बेचता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो हजार से ज्यादा खतरनाक (APK) फाइलें बनाकर बेची थीं। इससे अब तक 15 करोड़ से ज्यादा की ठगी सामने आ चुकी है।
कैसे सामने आया ठगी का यह खेल?
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि पंकज पिछले 3 साल से साइबर अपराधियों (Cyber Crime) को ऐसे खतरनाक ऐप बेच रहा था। उसने अब तक दो हजार 805 एपीके फाइलें ठगों को दीं। इन्हीं फाइलों के जरिए ठगों ने देशभर में 9 हजार 673 लोगों को अपने जाल में फंसाया।
इन लोगों से अब तक 15 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी का हिसाब मिल चुका है। दूसरी ओर जांच अधिकारियों का मानना है कि असल आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा जा सकता है।
किन नामों से आपके पास आ रही ये फाइलें?
- पेंशन कार्ड वेरिफिकेशन : बुजुर्गों को पेंशन बंद होने का डर दिखाकर फाइल भेजी जाती है।
- सीनियर सिटीजन कार्ड : वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी छूट या पहचान पत्र के नाम पर फंसाया जाता है।
- आरटीओ चालान : गाड़ी का चालान कटने का फर्जी मैसेज भेजकर जुर्माना भरने के नाम पर ऐप डलवाया जाता है।
- क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन और अपडेट : बैंक कार्ड बंद होने या रिवॉर्ड पॉइंट का झांसा देकर फाइल इंस्टॉल कराई जाती है।
फर्जी फाइलों से सुरक्षित कैसे रहें?
- फाइल का नाम जरूर जांचें: अगर व्हाट्सएप या टेक्स्ट मैसेज पर आई किसी फाइल के नाम के आखिर में .apk लिखा दिखाई दे, तो उसे बिल्कुल भी इंस्टॉल न करें।
- मैसेज पर भरोसा न करें: बैंक, बिजली विभाग, केवाईसी, ट्रैफिक चालान, पेंशन या किसी सरकारी योजना के नाम से आए अनजान लिंक या फाइल को तुरंत डिलीट कर दें।
- ऑफिशियल प्लेटफॉर्म ही चुनें: कोई भी जरूरी ऐप हमेशा Google Play Store या संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड करें।
- फोन की सुरक्षा सेटिंग: अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर अननोन सोर्स से ऐप इंस्टॉल वाले ऑप्शन को हमेशा बंद रखें।
ठगी होने पर सबसे पहले क्या करें?
- इंटरनेट तुरंत बंद करें: सबसे पहले अपने फोन का मोबाइल डेटा और वाई-फाई बंद कर दें। इसके अलावा फोन को Flight Mode पर डाल दें।
- बैंक को तुरंत सूचना दें: अपने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत कॉल करें। अपने एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई को तुरंत ब्लॉक करवाएं।
- हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें: भारत सरकार के साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर पूरी घटना का ब्योरा, मैसेज के स्क्रीनशॉट और बैंक ट्रांजैक्शन की रसीद के साथ शिकायत दर्ज कराएं।
- नजदीकी थाने जाएं: अपने नजदीकी साइबर सेल या पुलिस थाने में जाकर लिखित शिकायत दें।
साइबर ठगी होने पर सबसे पहले कहां शिकायत करें?
तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, अपने बैंक को फोन करके खाते और कार्ड ब्लॉक करवाएं, और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।- एपीके फाइल क्या होती है?
यह एंड्रॉइड फोन में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है। अनजान जगह से आई एपीके फाइल में वायरस हो सकता है, जो फोन का डाटा और ओटीपी चुरा लेता है। - फर्जी एपीके फाइल को कैसे पहचानें?
अगर व्हाट्सएप या मैसेज पर आई फाइल के नाम के आखिर में .apk लिखा हो, तो समझ जाएं कि यह खतरनाक हो सकती है। इसे कभी इंस्टॉल न करें।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट पर उज्जैन की प्रॉपर्टी केस में उठे सवाल, कौन है ट्रस्टी, कैसे होते हैं चुनाव
By Sanjay Gupta
भोपाल के इस क्षेत्र में PNG पहुंची नहीं और LPG सप्लाई पर लग गई रोक, HC ने पूछा- लोगों के चूल्हे कैसे जलेंगे
By Neel Tiwari
जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, प्रताप नगर थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
By Jageshwar prasad
सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा
By Harrison Masih
धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर नोटिस फर्जी, लेकिन भाजपा में अनुशासन का सवाल असली?
By Ramanand Tiwari
जयपुर बैंक लोन घोटाले में आठ साल बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, 10 हजार का इनाम था
By Jyoti Mahender Bhardwaj
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
By Sourabh Bhatnagar