साइबर ठगी के जाल में फंसे इंजीनियर और ज्योतिषाचार्य, एक मिनिट में 1.35 लाख साफ
Aman Vaishnav | Published:
साइबर ठगी के जाल में फंसे इंजीनियर
भोपाल के बागसेवनिया और शाहपुरा में बिजली कर्मचारी बनकर दो लोगों से ऑनलाइन ठगी की गई। बुजुर्ग ज्योतिषाचार्य के खाते से 90 हजार 521 रुपए उड़ाए गए। वहीं एक बुजुर्ग सिविल इंजीनियर से बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर 45 हजार 56 की धोखाधड़ी की गई।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल में साइबर ठगों ने बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर दो लोगों को निशाना बनाया।
- ठगों ने एपीके फाइल भेजकर फोन हैक किए।
- बुजुर्ग ज्योतिषाचार्य के खाते से 90 हजार 521 रुपए उड़ाए गए।
- एक बुजुर्ग सिविल इंजीनियर से 45 हजार 56 की धोखाधड़ी की गई।
- दोनों पीड़ितों के खातों से कुल एक लाख 35 हजार रुपए निकाल लिए गए।
बुजुर्ग ज्योतिषाचार्य को यूं फंसाया
ठग ने उपभोक्ता नंबर अपडेट करने का बहाना बनाया था। इसके लिए ठग ने एक एपीके फाइल भेजी। फिर 12 रुपए ऑनलाइन जमा करने को कहा गया।
पांडेय ने फोनपे से भुगतान की बात कही। ठग ने उन्हें मोबाइल में 90,521 का कोड डालने को कहा। पांडेय को शक हुआ, लेकिन ठग ने भरोसा दिलाया कि पैसे नहीं कटेंगे।
कोड डालते ही उनके एसबीआई खाते से 90 हजार 521 रुपए निकल गए। यह रकम सीधे जालसाजों के खाते में चली गई।
साइबर ठग के जाल में फंसा हेड कांस्टेबल, सस्ते फर्नीचर का लालच देकर बनाया शिकार
व्हाट्सएप भी हुआ हैक
पुलिस अब साइबर सेल की मदद ले रही है। मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच हो रही है।
साइबर अपराध: बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के नाम पर ठगी, मैसेज कर मांग रहे पैसे
बुजुर्ग इंजीनियर से भी ठगी
संपर्क करने पर ठग ने बिल अपडेट के नाम पर 12 रुपए जमा करने को कहा। इसके बाद एक फाइल डाउनलोड करवाई गई।
फाइल डाउनलोड होते ही ठग ने डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। कुछ ही देर में निगम के खाते से 45 हजार 56 रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर ठगी: केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग
सतर्क रहने की जरूरत
बिजली विभाग या किसी भी सरकारी संस्था के नाम पर आने वाले लिंक और फाइल पर भरोसा न करें। संदेह होने पर सीधे विभाग के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें।
एमपी में साइबर क्राइम: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब
ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें
- किसी भी अंजान नंबर या व्हाट्सएप पर आए संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल को क्लिक न करें।
- अपने फोन में कोई भी ऐसा एप डाउनलोड न करें जो आपके मोबाइल का कंट्रोल किसी और को दे दे।
- अगर आपका फोन आपकी अनुमति के बिना बार-बार रीस्टार्ट हो रहा है। बैकग्राउंड में अपडेट हो रहा है, तो बिना देर किए अपना इंटरनेट और वाई-फाई बंद कर दें।
- अपने क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, सीवीवी या ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें।
- आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो जाती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
FAQ
- भोपाल में साइबर ठगों ने किस तरीके से ठगी की?
ठगों ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। उन्होंने एपीके फाइल भेजकर फोन हैक किए। इसके बाद पीड़ितों के खातों से पैसे निकाल लिए। साइबर ठगी होने पर क्या करना चाहिए?
सबसे पहले बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करके कार्ड ब्लॉक कराएं। इसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। नजदीकी थाने में भी सूचना दें।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari