4fafc53e-9e9
बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के नाम पर ठगी, मैसेज कर मांग रहे पैसे
Aman Vaishnav | Published:
कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे
बैतूल में साइबर ठग कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर ठगी कर रहे हैं। लोगों के पास विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। कलेक्टर ने लोगों से कहा है कि...
बैतूल में साइबर ठगी का नया तरीका
आईएएस डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की असली फोटो, नाम और पदनाम का दुरुपयोग हो रहा है। ठग व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बना रहे हैं। साथ ही इनसे लोगों को मैसेज कर पैसे मांग रहे हैं।
विदेशी नंबरों से आ रहे संदिग्ध मैसेज
ठगों का तरीका बेहद चालाक है। वे पहले किसी जरूरतमंद की मदद करने का नाटक करते हैं। फिर कहते हैं कि तुरंत पैसे भेज दो बाद में लौटा दिए जाएंगे। लोग अधिकारी का नाम और चेहरा देखकर भरोसा कर लेते हैं।
9f619e41-fa6
कलेक्टर ने खुद किया फर्जीवाड़ा उजागर
कलेक्टर ने बताया कि वे कभी भी किसी से फोन या व्हाट्सएप पर निजी खाते में पैसे भेजने को नहीं कहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी इस तरह की कोई मांग उनकी तरफ से नहीं की जाती। जो भी ऐसा मैसेज मिले वह पूरी तरह फर्जी है।
93d7eb00-8ac
ऐसे बचें साइबर ठगी से
बैंकिंग जानकारी जैसे अकाउंट नंबर, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ भी साझा न करें। चाहे वह खुद को कोई बड़ा अधिकारी ही क्यों न बता रहा हो।
d6f2de3a-136
ऐसा मैसेज मिले तो क्या करें
इसके बाद तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को सूचना दें। आप राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं। जितनी जल्दी शिकायत होगी उतना ही ठगों को पकड़ना आसान होगा।
जांच शुरू संदिग्ध नंबरों पर नजर
यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि ठग विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उनका पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फिर भी एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
f0a6cfbb-569
सिर्फ बैतूल नहीं, पूरे मध्यप्रदेश में खतरा
पानी की एक बोतल ढाई लाख की
बता दें कि शातिर ठगों ने रिफंड देने का झांसा देकर न सिर्फ उसका मोबाइल हैक किया, बल्कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो चुराकर उसे ब्लैकमेल भी किया।
ऑर्डर के बाद अनजान नंबर से आया फोन
फोन करने वाले शख्स ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने छात्रा से कहा कि आपके ऑर्डर के पैसे वापस यानी रिफंड किए जाने हैं। छात्रा उसकी मीठी-मीठी बातों में आ गई और जैसा उसने कहा, वैसा करने को तैयार हो गई।
10 रुपए की पानी की बोटल छात्रा को ढाई लाख की पड़ी, एक सिंगल क्लिक से हुआ ये खेल
FAQ
- UPI लिंक से मोबाइल कैसे हैक होता है?
ठग एक खास तरह का मैलवेयर लिंक (Malware Link) भेजते हैं जो क्लिक करते ही फोन में रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देता है। इससे आरोपी दूर बैठे आपके फोन की पूरी स्क्रीन देख सकते हैं और डेटा चुरा सकते हैं। असली UPI पेमेंट के लिए कभी भी किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं होती। - साइबर ठगी होने पर तुरंत क्या करें?
तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और बैंक को भी सूचित करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी, ट्रांजेक्शन रोकने की संभावना उतनी ज्यादा होगी। नजदीकी पुलिस थाने में भी लिखित शिकायत जरूर दर्ज कराएं।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में साइबर क्राइम: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब
भोपाल में साइबर फ्रॉड का आतंक, कुछ दिनों में ही करोड़ों की ठगी, तीन दिन में 45 एफआईआर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav