मेनका गांधी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन कोलकाता, नोटिस भेजा

Rahul Garhwal | Sept 29, 2023, 24:00 IST
Share
मेनका गांधी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन कोलकाता, नोटिस भेजा
मेनका गांधी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन कोलकाता, नोटिस भेजा

मेनका गांधी के खिलाफ इस्कॉन कोलकाता 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेगा। मेनका को नोटिस भेजा है।

NEW DELHI. इस्कॉन के खिलाफ बयान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की मुश्किल बढ़ सकती है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास का कहना है कि वे मेनका गांधी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा करेंगे। इसे लेकर मेनका गांधी को नोटिस जारी कर दिया गया है।

'कोई सांसद झूठा आरोप कैसे लगा सकता है'

राधारमण दास ने कहा कि कोई सांसद बिना किसी तथ्य के ऐसा झूठा आरोप कैसे लगा सकता है? मेनका गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे दुनियाभर में फैले हमारे अनुयायियों को दुख पहुंचा है। हम मेनका गांधी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस कर रहे हैं। हमने उन्हें नोटिस भेजा है। कोई सांसद, जो केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं, वे बिना किसी तथ्य के इतनी बड़े वर्ग के खिलाफ झूठ कैसे बोल सकता है।

मेनका गांधी ने क्या कहा था ?

मेनका गांधी ने आरोप लगाया था कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्सियसनेस (इस्कॉन) की गौशालाओं में कसाइयों को गाय बेची जाती हैं। इस्कॉन ने गौशालाएं बनाकर उनसे खूब फायदा लिया है और इसके आधार पर सरकार से भी जमीन के रूप में बड़ा फायदा लिया है। इस्कॉन अपनी सभी गायों को कसाईयों को बेच रहा है और उनसे ज्यादा कोई ऐसा नहीं कर रहा है। मेनका गांधी जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

महिला आरक्षण विधेयक अब बन गया कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी, सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया

इस्कॉन सोसाइटी ने जताई थी आपत्ति

मेनका गांधी के बयान पर इस्कॉन सोसाइटी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और आरोपों को खारिज किया था। इस्कॉन ने आधिकारिक बयान जारी करके कहा था कि इस्कॉन गायों और बैलों की सुरक्षा का प्रहरी रहा है और ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में गायों की सेवा में समर्पित रहा है।

Tags:
  • Maneka Gandhi
  • ISKCON Kolkata
  • 100 crore defamation case
  • notice to Maneka
  • Maneka statement
  • मेनका गांधी
  • इस्कॉन कोलकाता
  • 100 करोड़ मानहानि केस
  • मेनका को नोटिस
  • मेनका का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग