चीन में रहस्यमयी बीमारी का कहर, अगर भारत में फैली तो आपके बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा !

Rahul Garhwal | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
चीन में रहस्यमयी बीमारी का कहर, अगर भारत में फैली तो आपके बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा !
चीन में रहस्यमयी बीमारी का कहर, अगर भारत में फैली तो आपके बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा !

चीन में रहस्यमयी बीमारी फैल रही है। अगर ये भारत में भी फैली तो बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा होगा।

NEW DELHI. चीनी बच्चों को एक रहस्यमयी बीमारी अपनी चपेट में ले रही है। अब तक हजारों बच्चे इसके शिकार हो चुके हैं। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण तेज बुखार और सीने में जलन है। अगर ये बीमारी भारत में फैली तो सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को ही है। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। ऑक्सीजन और दवाइयां तैयार रखने को कहा गया है।

राज्यों के लिए एडवाइजरी

  • अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाइयों का स्टॉक रखें।
  • बेड और स्टाफ की कमी न हो।
  • ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स सही काम कर रहे हों।
  • PPE और टेस्टिंग किट पर्याप्त मात्रा में रखें।
स्वास्थ्य मंत्रालय बारीकी से कर रहा निगरानी

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि वो चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी पर नजर रख रहा है। वहां बच्चों में H9N2 मामलों और सांस से जुड़ी बीमारी फैल रही है। वहीं चीनी अधिकारियों के मुताबिक मार्च तक इस बीमारी का खतरा ज्यादा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ने की चेतावनी भी दी गई है।

रोज करीब 1200 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती

चीन के बीजिंग और उसके 800 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। रोज एक अस्पताल में करीब 1200 से ज्यादा मरीज इमरजेंसी में भर्ती हो रहे हैं। WHO ने भी बताया था कि चीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांस संबंधी बीमारी के फैलने की जानकारी दी थी।

ये निमोनिया जैसी बीमारी

चीनी डॉक्टर्स के मुताबिक ये बीमारी निमोनिया की तरह है। इसके लेकर दुनियाभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चला है कि ये कहां से फैलनी शुरू हुई है। अब तक ये सिर्फ बच्चों तक ही सीमित है। युवा और बुजुर्गों में इस बीमारी के लक्षण नहीं देखे गए हैं।

सावधानी में ही सुरक्षा

बच्चों के बुखार और सर्दी-खांसी को नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर को दिखाएं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनाकर रखें। हाथों को साफ रखें।

Tags:
  • Mysterious disease in China
  • disease spread among Chinese children
  • Indian Health Ministry advisory
  • India alert from Chinese disease
  • चीन में रहस्मयी बीमारी
  • चीनी बच्चों में फैली बीमारी
  • भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी जारी
  • चीन की बीमारी से भारत अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा