विश्वास बोले केजरीवाल ने कहा था- पंजाब का CM नहीं बना तो खालिस्तान का PM बनूंगा

author-image
एडिट
New Update
विश्वास बोले केजरीवाल ने कहा था- पंजाब का CM नहीं बना तो खालिस्तान का PM बनूंगा

दिल्ली. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। मतदान से पहले पंजाब में राजनीति चरम पर है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas ) ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।



कुमार ने ये कहा : कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। विश्वास ने कहा कि एक दिन, उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे। 



खालिस्तान के लिए ये कहा : कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को यह समझना चाहिए कि पंजाब सिर्फ एक राज्य नहीं है वह एक भावना है। मैंने पहले उनसे कहा था कि अलगाववादी और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हुए लोगों का साथ न लें। तो केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा। कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने उसको कहा कि ये जो अलगाववादी संगठन हैं, खालिस्‍तानी मूवमेंट से जुड़े लोग हैं, इनका साथ मत ले, पिछले चुनाव में और उसने कहा था कि नहीं हो जाएगा, चिंता मत करे। 



केजरीवाल ने बताया था ये फॉर्मूला : उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।


कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी खालिस्‍तानी मूवमेंट दिल्ली के मुख्यमंत्री Kumar Vishwas Chief Minister of Delhi Aam Aadmi Party Khalistani Movement Arvind Kejriwal Punjab खालिस्तान पंजाब अरविंद केजरीवाल Khalistan