चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, 8 साल से प्रधानमंत्री हैं, पीएम बनने के बाद 67 विदेश यात्राएं कीं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, 8 साल से प्रधानमंत्री हैं, पीएम बनने के बाद 67 विदेश यात्राएं कीं

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2022 को 72 साल के हो गए। आज ही के दिन 1950 में गांधीनगर से 73 किलोमीटर दूर वडनगर में मोदी पैदा हुए थे। 7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। 4 महीने बाद फरवरी 2002 में राजकोट-2 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए। पिछले 21 सालों में 14 साल वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब 8 साल से प्रधानमंत्री हैं।



मोदी का राजनीतिक जीवन



18 साल की उम्र में घर छोड़कर मोदी 2 साल तक पूर्वोत्तर के राज्यों में रहे। 20 साल की उम्र में वडनगर में एबीवीपी की शाखा की शुरुआत की। 22 की उम्र में आरएसएस के प्रचारक बने। 1987 में मोदी बीजेपी के संगठन सचिव बने और उन्होंने न्याय यात्रा निकाली। 1989 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने लोकशक्ति यात्रा निकाली थी। 1990 में लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा का जिम्मा मोदी को ही दिया गया था। 1998 में मोदी बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाए गए। 



गुजरात की जिम्मेदारी, फिर प्रधानमंत्री



2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। तब वे विधायक नहीं थे। वे चार बार (2001, 2002, 2007, 2012) गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 63 की उम्र में मोदी को बीजेपी ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। 26 मई 2014 को मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 69 साल की उम्र में वे दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।    



मोदी के विदेश दौरे



प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जून 2014 में मोदी भूटान दौरे पर गए थे। ये उनकी पहली विदेश यात्रा थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद वे 67 विदेश यात्राएं कर चुके हैं। सबसे ज्यादा (7 बार) वे अमेरिका के दौरे पर गए हैं। मोदी 5-5 बार चीन, नेपाल, रूस और जापान की यात्रा कर चुके हैं। 2015 से 2020 तक मोदी के 58 विदेश दौरों पर 517 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।



मोदी के पास संपत्ति



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 2.23 करोड़ की संपत्ति है। उनके नाम पर एक भी गाड़ी नहीं है। 1.73 लाख की सोने की 4 अंगूठियां हैं। 1.1 करोड़ रुपए की गांधीनगर की प्रॉपर्टी को मोदी दान कर चुके हैं। 31 मार्च 2022 को मोदी का इन हैंड कैश 35 हजार 250 रुपए था। अब तक मोदी 103 करोड़ रुपए से ज्यादा दान कर चुके हैं।


PM Narendra Modi's birthday Modi turns 72 Prime Minister for 8 years CM of Gujarat 4 times पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 72 साल के हुए मोदी 8 साल से प्रधानमंत्री 4 बार गुजरात के सीएम रहे
Advertisment