DELHI: NDA की राष्ट्रपति पद की कैंडिडेट मुर्मू मोदी से मिलीं, कल नॉमिनेशन भरेंगी; बेटी ने कहा- यकीन ही नहीं हो रहा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
DELHI: NDA की राष्ट्रपति पद की कैंडिडेट मुर्मू मोदी से मिलीं, कल नॉमिनेशन भरेंगी; बेटी ने कहा- यकीन ही नहीं हो रहा

DELHI: बीजेपी की अगवाई वाले एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू (64) को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जून 2022 को नामांकन की प्रक्रिया के लिए भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच गई हैं। दिल्ली पहुंच कर मुर्मू  ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 24 जून 2022 को द्रौपदी नॉमिनेशन फार्म फिल करेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया।







— ANI (@ANI) June 23, 2022





बेटी इतिश्री ने कही यह बात





भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में द्रौपदी की बेटी इतिश्री ने बताया- यह अविश्वसनीय है कि मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। इतिश्री ओडिशा के बैंक में काम करती हैं। इतिश्री ने ये भी कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। मां को भी इस बात पर भरोसा नहीं था कि ऐसा कभी होगा।





राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की ताकत





केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी कुल 5,26,420 वोट्स हैं। वहीं द्रौपदी मुर्मू को जीतने के लिए 5,39,420 वोट्स की जरूरत है। ओडिशा से आने के कारण द्रौपदी मुर्मू बीजू जनता दल (बीजद) का सीधा समर्थन मिल रहा है। बीजद का समर्थन मतलब बीजद के 31000 वोट्स भी उनके पक्ष में होंगे। द्रौपदी को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी समर्थन है। अब अगर YSR कांग्रेस भी समर्थन करती है तो 43000 वोट्स भी उनके होंगे। ऐसे में आदिवासी होने पर राजनीति करने वाली झारखंड की मुक्ति मोर्चा को मुर्मू का अगेंस्ट जाना भारी पडे़गा। झामुमो भी साथ आती है तो द्रौपदी मुर्मू को करीब 20000 और वोट्स मिलेंगे।





NCP चीफ शरद पवार की माने तो विपक्ष के उम्मीदवार नेता यशवंत सिन्हा 27 जून 2022 को अपना नॉमिनेशन फॉर्म फिल करेंगे।  राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई 2022 को होगा। वोट्स की काउंटिंग 21 जुलाई को की जाएगी। राष्ट्रपति पद के चुनीव की नॉमिनेशन प्रोसेस शुरू हो गई है और फॉर्म फिल करने की लास्ट डेट 29 जून है।





मुर्मू के पास फिलहाल 52% वोट





बीजू जनता दल (बीजद) ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। अगर मुर्मू चुन ली जाती हैं तो वे राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विपक्षी दलों से मुर्मू का समर्थन करने की अपील की है। राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए कुल वोट 10 लाख 86 हजार 431 है। बीजद के समर्थन के बाद मुर्मू के पास 5 लाख 67 हजार (52%) वोटों का समर्थन है। इसमें बीजेपी और उनके सहयोगी दलों को 3 लाख 8 हजार वोट शामिल हैं। मुर्मू को AIADMK और YSRCP का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है। 





ऐसा है राष्ट्रपति का इलेक्टोरल कॉलेज





लोकसभा और राज्यसभा के कुल 776 सांसद हैं, जिनके प्रत्येक का मूल्य 700 वोट है। वहीं, राज्यों के कुल 4033 विधायक हैं। संसद की आज की स्थिति में NDA के पास 440 और विपक्ष के पास 180 सांसद हैं। तृणमूल कांग्रेस के 36 सांसद विपक्षी उम्मीदवार (यशवंत सिन्हा) के समर्थन में हैं। कांग्रेस की अगुआई वाले UPA के पास 1 लाख 50 हजार से कुछ ज्यादा वोट हैं। उसे राज्यों के विधायकों से भी इतने ही वोट मिलेंगे।



भारत India politics राजनीति Delhi दिल्ली political parties राजनीतिक दल Candidates राष्ट्रपति चुनाव प्रत्याशी President elections women candidate महिला उम्मीदवार