CHANDIGARH:पंजाब की CM मान ने 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ शादी की, केजरीवाल परिवार समेत पहुंचे, पिता जैसे रस्में निभाईं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
CHANDIGARH:पंजाब की CM मान ने 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ शादी की, केजरीवाल परिवार समेत पहुंचे, पिता जैसे रस्में निभाईं

Chandigarh. पंजाब के सीएम भगवंत मान 7 जुलाई को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी सिख रीति रिवाज के साथ सीएम आवास में हुई। शादी में आप सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं।




Mann

मां के साथ भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ, गुरप्रीत कौर।




32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं और मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।



मान का मजाकिया अंदाज



आनंदकारज के लिए जाते समय मान का मजाकिया अंदाज भी दिखा। असल में जब दुल्हन की बहनों ने उनका रास्ता रोका तो मान ने उन्हें अंगूठियां दी। इसके बाद मान ने रिबन काटने के लिए कैंची मांगी तो उनकी सालियों ने कहा कि वह नहीं लाए। इस पर मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अपना इक्विपमेंट लेकर नहीं आए। हालांकि इसके बाद उन्हें कैंची दी गई और रिबन काटकर वह आनंदकारज के लिए आगे बढ़े।



2019 से मान परिवार से जान-पहचान



डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के CM पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं।


Raghav Chaddha Delhi CM डॉ. गुरप्रीत कौर Dr. Gurpreet Kaur शादी Arvind Kejriwal भगवंत मान दिल्ली मुख्यमंत्री Bhagwant Mann married राघव चड्‌ढा आप अरविंद केजरीवाल पंजाब मुख्यमंत्री Punjab CM
Advertisment