कुमार विश्वास के घर पुलिस पहुंची, बोले- दिल्ली में बैठा आदमी पंजाब को धोखा देगा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
कुमार विश्वास के घर पुलिस पहुंची, बोले- दिल्ली में बैठा आदमी पंजाब को धोखा देगा

New Delhi. कुमार विश्वास के घर 20 अप्रैल को पंजाब पुलिस पहुंची। इस बात की जानकारी खुद विश्वास ने दी। उनके खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम उन्हें नोटिस तामील करने पहुंची और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा।



6 धाराओं में केस दर्ज



कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153, 505, 323, 341, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में पंजाब पुलिस नोटिस रिसीव करवाने गई है। फिलहाल पंजाब पुलिस के अफसर इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं।



ट्वीट कर पुलिस पहुंचने की बात बताई



विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट से पुलिस की फोटो भी शेयर की। विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी भी दी। 




— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 20, 2022



विधानसभा चुनाव के दौरान आई थी विश्वास की टिप्पणी



पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। विश्वास का दावा था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद विश्वास को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।



विश्वास के बयान के बाद राजनीति गरमाई



कुमार विश्वास के बयान के बाद पंजाब के साथ-साथ देशभर की सियासत गर्मा गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब में अपनी रैली के दिए भाषण में विश्वास के आरोपों का जिक्र किया था। PM ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के पास भारत को तोड़ने और सत्ता में आने के लिए अलगाववादियों से हाथ मिलाने का एजेंडा तैयार है। हालांकि, आप ने कुमार विश्वास के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण करार दिया था।



केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताया था



उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कुमार विश्वास के आरोपों पर कहा था कि सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और भगवंत को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए हैं। कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''एक कवि ने एक दिन अचानक कविता सुनाई फिर पीएम का उस पर ध्यान गया और मुझे आतंकवादी कह दिया गया।'' केजरीवाल ने ये भी कहा, क्या विकास की बात करने वाला आतंकवादी देखा है। अगर मैं आतंकवादी हूं तो शायद दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा। 


कुमार विश्वास tweet Kumar Vishwas ट्वीट पंजाब पुलिस punjab police Arvind Kejriwal भगवंत मान Bhagwant Mann WARNING आप अरविंद केजरीवाल पंजाब मुख्यमंत्री Punjab CM चेतावनी